रीवा। जिले में शुक्रवार को शांति के साथ होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस त्योहार के दिन भी ड्यूटी में रहे पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों ने हमेसा की तरह दूसरे दिन होली का त्योहार मनाया और होली खेली।
बता दें कि होली खेलने रीवा आईजी केपीवेंकटेश्वर राव सहित डीआईजी अनिल सिंह कुशवाह सहित एसपी नवनीत भसीन व अन्य पुलिस अधिकारियों व पुलिस जवानों ने पुलिस लाइन में जमकर गुलाल उड़ाया, इस दौरान अधिकारी-कर्मचारी आपस मे एके दूसरे को गुलाल लगाते हुए नजर आए व साथ मे डीजे की धुन पर डांस भी किया, फाग गीत का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी जमकर झूमे।
बता दे कि होली त्योहार की एक दूसरे को बधाईया दी गई व सभी ने मिलकर होली खेली। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ होली त्योहार की खुशियां बाटने में जवान भी काफी खुश नजर आए। बता दें कि बीते वर्षो से होली के अगले दिन ही होली खेलने की प्रथा चली आ रही है जिसमे पुलिसकर्मी होली के एक दिन बाद ही इस त्योहार को मनाते हैं।