रीवा। साढ़े सात साल बाद गांव और शहर में चुनाव होंगे। पंचायत और नगरीय निकाच चुनाव होंगे। 15.72 लाख वोटर गांव की सरकार बनाएंगे। वहीं 3.10 लाख वोटर नगरीय निकाय चुनाव में हिस्सा लेंगे। वार्डों के पार्षद इनके वोट से ही तय होंगे। ज्ञात हो कि पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव कोविड के कारण तय समय पर नहीं हो पाए। कोरोना वायरस के कारण चुनाव दो से तीन साल और डिले हो गए हैं। अब जाकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव कराने के लिए कमर कसी है। नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आरक्षण को लेकर कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। जल्द ही चुनाव के तारीख भी तय कर दी जाएगी। चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने जैसे ही हरी झंडी दिखाई। जिला स्तर पर वोटर लिस्ट पर सबसे पहले काम हुआ। रीवा जिला की वोटर लिस्ट कम्पलीट कर ली गई है। नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के मतदाताओं की जानकारी जुटा ली गइ है। वोटर लिस्ट का अंतिम प्रकाशन भी प्रशासन ने करा लिया है। रीवा में 15. 72 लाख वोटर पंचायत चुनाव में हिस्सा लेंगे। यही वोटर गांव की सरकार बनाएंगे। इसके अलावा नगरीय निकाय चुनाव में 3.10 लाख वोटर लिस्टेड किए गए हैं। यह वार्ड पार्षदों की किस्मत तय करेंगे।
50 थर्ड जेंडर भी देंगे वोट
नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में महिला पुरुष मतदाताओं के अलावा थर्ड जेंडर की भी जानकारी जुटाई गई है। पंचायत चुनाव में 38 और नगरीय निकाय चुनाव में 14 थर्ड जेंडर जोड़े गए हैं। इन सभी को वोट डालने का मौका मिलेगा।
महिलाओ का रेसियो कम
नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में पुरुष ही भारी पड़ेंगे। महिलाओं की संख्या वोटरों के लिहाज से कम है। नगरी निकाय चुनाव में महिला पुरुष का रेसियो 918 ही है। वहीं नगरीय निकाय चुनाव में 928 है। पंचायत चुनाव में पुरुष वोटरों की संख्या 819852 और महिला वोटरों की संख्या 752607 है। नगरीय निकाय चुनाव में महिला वोटरों की संख्या 149486 और पुरुष वोटरों की संख्या 161162 है।
त्रिस्तरीय पंचायत में मतदाताओं की संख्या
जनपद पुरुष महिला अन्य कुल रेसियो
रीवा 102793 95062 01 197856 925
रायपुर 103227 95949 05 199181 929
मऊगंज 71554 65651 02 137207 918
हनुमना 97970 89521 04 187495 914
नईगढ़ी 69349 62810 06 132165 906
त्योंथर 90302 82261 09 172572 911
जवा 80594 71100 01 151695 882
सिरमौर 110572 103054 05 213631 932
गंगेव 93491 87199 05 180695 933
कुल 819852 752607 38 1572497 918
———–
नगरीय निकाय में मतदाताओं की स्थिति
नगरीय निकाय पुरुष महिला अन्य कुल
नगर निगम रीवा 88886 82159 12 171057
गोविंदगढ़ 4589 4388 00 8977
गुढ़ 6192 5752 00 11944
सिरमौर 4319 4062 00 8381
बैकुंठपुर 4194 3865 00 8059
त्योंथर 7038 6228 00 13466
नईगढ़ी 4538 4328 00 8866
मऊगंज 10298 9708 01 20007
हनुमना 6454 5744 01 12199
मनगवां 5483 5077 00 10560
सेमरिया 5730 5611 00 11341
चाकघाट 4559 4294 00 8853
डभौरा 8882 8070 00 16952
योग 161162 149486 14 310662
०००००००००००००००००००