सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा. नेशनल हाईवे-30 पर एक भीषण बस हादसा हो गया। सोहागी पहाड़ी से उतरते समय आगे जा रहे ट्रेलर में बस जा घुसी। सूत्रों के मुताबिक इस गंभीर हादसे में 15 यात्रियों की मौत हो गई जबकि 35 से अधिक यात्री घायल हैं।
सोहागी पुलिस मौके पर पहुंची और बस में फंसे यात्रियों को रेस्क्यू किया कई यात्रियों की जान बचाई गई. गंभीर घायलों को एंबुलेंस से त्योंथर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस के मुताबिक, बीती रात की रात करीब 11.30 बजे पहाड़ी की घाटी में बड़ा हादसा हुआ है। यात्रियों से भरी बस हैदराबाद से रीवा के होते हुए वापस गोरखपुर की ओर जा रही थी। तभी सोहागी में पहाड़ी से उतरते समय गंभीर हादसे का शिकार हो गई।
जानकारी के मुताबिक हादसा इतना दर्दनाक था कि बस की केबिन में ही 3-4 लोग फंस गए थे। हादसे की वजह का अभी तक पता नहीं चला है। रीवा कलेक्टर मनोज पुष्प ने मीडिया को बताया कि ट्रेलर में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह घुसा हुआ था। बस की केबिन और फ्रंट सीट पर बैठे यात्रियों की मौत हुई है।
घायल 40 के करीब यात्रियों को संजय गांधी अस्पताल रेफर जर दिया गया है। SP नवनीत भसीन ने मीडिया को बताया कि ट्रेलर में भी आगे की तरफ एक्सीडेंटल निशान हैं। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि ट्रेलर भी आगे जा रहे वाहन से टकराया होगा।
ट्रेलर ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक लगाए होंगे, इतने में पीछे से आ रही बस ट्रेलर में घुस गई। फ़िलहाल ट्रेलर के ड्राइवर और क्लीनर नहीं मिले हैं।
बस हैदराबाद से गोरखपुर जा रही थी। बताया गयाकि घायलों में ज्यादातर लोग मजदूर हैं। सभी दीपावली मनाने अपने घर लौट रहे थे। त्योंथर अस्पताल में रात 1 बजे तक 55 लोग पहुंच चुके थे।