रीवा। जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। रेप केस में एक साल बाद जमानत पर जेल से छूटे आरोपी ने उसी लड़की के साथ दोबारा दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामला रीवा जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। पीडि़त लड़की की शिकायत पर पुलिस आरोपी अनुराग तिवारी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। पीडि़ता ने आरोप लगाया कि आरोपी मंदिर के पीछे में छिपा हुआ था। जैसे ही वह वहां से गुजरी युवक उसके सामने आ गया और उसका हाथ पकड़कर घसीटते हुए मंदिर के पीछे ले गया, जहां उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद पूरी घटना की जानकारी पीडि़ता ने घर पहुंचने के बाद परिजनों को दी। जिसके बाद पीडि़त लड़की को लेकर परिजन थाना पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज करवाई। मामला सामने आते ही पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। जेल से जमानत पर बाहर आया आरोपी इस तरह की घटना को अंजाम देगा, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। बहरहाल पीडि़त लड़की की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
००००००००००००००००