रीवा। नगर निगम में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए नियुक्तियां की जा रही है, यह नियुक्तियां संविदा पर की जाएंगी। नगर निगम के महापौर अजय मिश्रा बाबा द्वारा यह बड़ा निर्णय लिया गया है। उनके इस निर्णय के बाद एमआईसी की स्वीकृति से प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। करीब 130 पदो पर नियुक्तियां होंगी। इन नियुक्तियों के बाद निगम कार्यालय की व्यवस्थाओं में काफी सुधार होगा। बता दें कि महापौर अजय मिश्रा बाबा द्वारा लगातार जनहित में निर्णय लिए जा रहे हैं।विंध्य वाणी न्यूज आपको सबसे पहले यह खबर दिखा रहा है, रोजगार के लिए भटक रहे युवाओं के लिए यह अच्छा अवसर है। इससे स्थानीय लोगो को रोजगार भी मिलेगा।
READ ALSO-शिवराज सरकार के मंत्री का ‘खुलासा’!… रीवा के राजा तो शराब पीकर नशे में धुत्त रहते थे….
किन पदो पर होनी है नियुक्ति
बता दें कि नगर निगम द्वारा करीब 130 पदों पर की जा रही संविदा नियुक्तियों में 100 पद स्वच्छता सहायकविंध्यवाणीसहित 10 सब इंजीनियर, 15 कंम्प्यूटर आपरेटर, फॉयर बिग्रेड मैनेजर एक सहित कार्यालय सहायक के पदो पर नियुक्तियां की जानी है, यह नियुक्तियां जल्द से जल्द की जानी है, शासन को प्रस्ताव नियुक्तियों के संबंध में भेजा गया है। जिसे स्वीकृति मिलते ही प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा।
READ ALSO-रीवा में है नकली महापौर ‘अजय मिश्रा बाबा’! जानिए क्या है पूरा मामला…
यह है वजह
बता दें कि वर्तमान में नगर निगम में शासन स्तर से नियुक्तियां नहीं होने से कार्य करने वालो की कमी है, जिससे कई तरह की समस्या कार्यालीन व जनता को हो रही हैं। बीच में महापौर अजय मिश्रा बाबा द्वारा इससे संबंधित जानकारी शासन को अवगत कराया गया था और भी नगर निगमों से मांग हुई जिसके बाद शासन ने संविदा निुयक्ति के लिए अधिकृत नगर निगम को किया है। आय के हिसाब से ही नियुक्तियां की जा सकेंगी।
२०००००००००००