रीवा। रीवा में चल रही एम्बुलेंस सेवा में 6 नई जुडऩे वाली है। 6 नई एम्बुलेंस भोपाल से रीवा के लिए रवाना कर दी गई है। गुरुवार की सुबह एम्बुलेंस रीवा पहुंच जाएंगी। इसमें से एक एडवांस सपोर्ट एम्बुलेंस सिविल लाइन में खड़ी की जाएगी। वहीं अन्य एम्बुलेंस ग्रामीण क्षेत्रों में भेजी जाएंगी। 6 नई एम्बुलेंस के आने से इनकी संख्या बढ़कर रीवा में 55 हो जाएगी।
ज्ञात हो कि 108 एम्बुलेंस सेवा का टेंडर बदल गया है। प्रदेशभर में नई कंपनी जेएईएस प्रोजेक्ट को एम्बुलेंस के संचालन का ठेका मिला है। कंपनी ने रीवा में अब तक 46 एम्बुलेंस पहले ही उपलब्ध करा दी थी। 6 और नई मिल रही हैें। इसके अलावा 3 एम्बुलेंस विधायक निधि से मिली थी। उसे भी 108 एम्बुलेंस सेवा से जोड़ दिया गया है। रीवा में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करने के लिए भोपाल से 6 नए एम्बुलेंस उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके लिए रीवा से पायलट पहले ही रवाना कर दिया गया था। वह भोपाल पहुंच भी गए। देर रात नई एम्बुलेंस के साथ पॉयलट रीवा के लिए रवाना भी हो गए हैं। नई एम्बुलेंस में से एक एडवांस सपोर्ट एम्बुलेंस भी है। इसे सिविल लाइन में खड़ा किया जाएगा। यह वीआईपी मूव्हमेंट में काम आएगी। इसके अलावा 5 एम्बुलेंस बेसिक लाइफ सपोर्ट वाली हैं। इनमें से एक लालगांव, एक पनवार और एक अन्य जगह भेजी जाएगी। इसके अलावा जो बचेगी उसे खराब और खस्ताहाल एम्बुलेंस से बदल दी जाएगी। ज्यादा से ज्यादा एम्बुलेंस को रीवा में उपलब्ध कराया गया है। लगातार इनकी संख्या बढ़ती जा रही है। इससे रीवा के लोगों को जरूर राहत मिलेगी। समय पर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाया जा सकेगा। गर्भवती महिलाओं को समय पर अस्पताल ले जाने में 108 एम्बुलेंस सेवा मदद करेगी।
10 मिनट में पहुंचने का लक्ष्य
एम्बुलेंस 108 सेवा के संचालित होने से मरीजों को राहत मिल रही है। समय पर मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। जेएईएस कंपनी शहरी क्षेत्र में10 मिनट और ग्रामीण क्षेत्र में 20 मिनट में मरीजों तक पहुंचने का लक्ष्य तय की है। कम से कम समय पर मरीजों को अस्पताल तक पहुंचाने का काम कर रही है।