सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
सतना. मझगवां वनमंडल के सरभंगा वन क्षेत्र को टाईगर रिजर्व क्षेत्र घोषित करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी के बाद अब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व सतना नगर निगम के महापौर योगेश ताम्रकार ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर सरंभगा को टाईगर रिजर्व घोषित करने की मांग की है।
महापौर ने पत्र में लिखा है कि सरभंगा वन क्षेत्र वन्यजीवों खासकर बाघों के लिए हमेशा से प्राकृतिक रहवास रहा है। क्षेत्र में बाघों की मूवमेंट लगातार रहती है।
यह वन क्षेत्र बाघों के लिए प्राकृतिक रूप से सुरक्षित है। इसलिए सरभंगा को टाइगर रिजर्व क्षेत्र बनाने की पहल की जाए। सरभंगा वन क्षेत्र में कई दुलर्भ जड़ी बूटियां पाई जाती हैं।
रामवन गमन पथ से जुड़े ऐतिहासिक महत्व के कई धार्मिक स्थल हैं, जहां पर हर साल हजारों श्रद्धालु आते हैं। सरंभगा को टाईगर रिजर्व बनाने से जंगली जीव, वन औषधियां सरंक्षित होंगी। मझगवां क्षेत्र के गांवों की अधिकांश आबादी गरीब है। यहां टाईगर रिजर्व की स्थापना से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे और लोगों की आर्थिक आय बढ़ेगी।
READ ALSO-Rewa: किशोरी के बाद अब महिला से गैंगरेप, इस वारदात में भी 6 अरोपी शामिल, एक महिला का रिश्तेदार…