रीवा।शासकीय कन्या महाविद्यालय के गृह विज्ञान एवं वनस्पति शास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्नातकोत्तर की छात्राओं को शैैक्षणिक भ्रमण के लिए इचौल आर्ट गैलरी मैहर ले जाया गया। सर्व प्रथम छात्रााएं सुबह 7 बजे महाविद्यालय प्रांगण पहुंची। बस से इन्हें भ्रमण के लिए प्राध्याकों के साथ रवाना किया गया। मां शारदा के दर्शन से छात्राओं ने भ्रमण की शुरुआत की। इसके बाद इचौल आर्ट गैलरी पहुंची। इचौल आर्ट गैलरी के सुशील जैन ने छात्राओं को वहां उपस्थित सभी सामग्रियां की विस्तृत जानकारी दी। व्र्याि पदार्थों जैसे ुाने लैम्प लाइट जो रेलगाड़ी में प्रयुक्त होती थी उन सभी चीजों चीजों से झूकर मनाया जा सकता है, यह सारी चीजें दिखाई गईं। पत्थरों पर ख्ुदाई करके कैसे मूर्तियां, सिंक आदि बाए गए यह भी आर्ट गैली में छात्राओं को दिखाया गया।
प्राकृतिक रंगों को बनाकर उनसे वस्त्रों पर रंगाई कैसे की जाती है यह भी दिखया गया। छात्राओं ने रसाोई घर में किस तरह से पुरानी सिलाई मशीन का प्रयोग डाइनिंग टेबिल के रूप में किया जा सकता है। पत्थरों का सिंक आदि कैसे बनाया गया। यह सारी चीजें छात्राओं ने देखी। इस भ्रमण का छात्राओं ने जमकर लुत्फ उठाया। छात्राओं को जानकारी भी मिली कि किस तरह से व्यर्थ एवं पुरानी चीजों का कैसे उपयोग किया जा सकता है। इसके अलावा छात्राओं को बताया गया कि इस तरह से अपना खदु का उद्यम भी स्थापित किया जा सकता है। इस क्षेत्र में रोजगार की भी संभावनाएं हैं। इस टूर में 50 छात्राएं शामिल हुईं। इसके अलावा डॉ अर्चना गुप्ता विभागाध्यक्ष, डॉ राजश्री पाण्डेय, डॉ सीमा पटेल, डॉ सविता डॉबर, डॉ अनीता सोलंकी, गौरा लखेरा, रामफल जयोति सभी शामिल हुए।