सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
सतना। जिले के एक गांव में बड़े भाई व पिता ने मिलकर छोटे भाई पर हमला कर दिया। छोटे भाई पर हुए इस प्राणघातक हमला में वह बुरी तरह से जख्मी हो गया।
घायल का नाम शशांक मिश्रा पिता अशोक मिश्रा उम्र 30 निवासी ग्राम भड़वा जिला सतना के रूप में कई गई है। घायल को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर युवक को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। संजय गांधी अस्पताल में भर्ती जहां उसका उपचार किया जा रहा है। युवक की हालत गंभीर बताई गई है युवक के शरीर से काफी खून बह गया है। विवाद के कारण का पता फिलहाल नही चला है।
00000