सीधी। जिले के सिमरिया चौकी अंतर्गत ग्राम चुल्हि के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमे कुछ लोंग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आपको बता दे कि यहां पर तेज रफ्तार बोलेरो वाहन और ट्रैक्टर की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर दो टुकड़ों में टूट गया। जानकारी के अनुसार चुल्हि की तरफ से सीधी की तरफ से जा रहा बोलेरो वाहन व सेमरिया से लौट रहा एक ट्रैक्टर जिसमें कई लोग सवार थे अचानक दोनों आपस में टकरा गए।
टकरा जाने की वजह से उसमें बैठे सभी व्यक्ति घायल हो गए हैं। जिनका उपचार नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो भीषण सड़क हादसे में ट्रैक्टर दो टुकड़ों में अलग हो गया। ट्रैक्टर में बैठा चालक कुछ दूरी पर जा गिरा जिसकी वजह से उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। साथ ही बोलेरो का चालक व बोलेरो में आगे बैठे हुए यात्री भी घायल हो गए हैं।