रीवा। जिला सरकार के गठन के लिए हुए चुनाव में भी कांग्रेस का कमजोर प्रदर्शन रहा। विंध्य फिर कमल खिल गया। विंध्य के 7 जिलों में से एक जिला सीधी को होल्ड रखा गया है। 6 जिलों में हुए जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में दो में कांग्रेस व 4 जिलों मेें भाजपा जिला सरकार बनाने में कामयाब हुई है। इस तरह भाजपा ने विंध्य में कांग्रेस को 4-2 से मात दे दिया। बतादें कि रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया में भाजपा के अध्यक्ष उपाध्यक्ष जीते जबकि सिंगरौली व अनूपपुर में कांग्रेस जीती है। रीवा में भाजपा समर्थित नीता कोल अध्यक्ष व प्रणव प्रताप सिंह उपाध्यक्ष चुने गए। यहां 32 सदस्यों वाले जिला पंचायत में 23 सदस्य ने भाजपा का समर्थन किया जबकि 9 सदस्य कांगे्रस के साथ रहे। जबकि 26 सदस्यों वाली जिला पंचायत सतना में भाजपा के राम खेलावन कोल को 17 मत मिले जबकि कांग्रेस को 9 मत मिले, वहीं उपाध्यक्ष में भाजपा के सुष्मिता डॉ पंकज सिंह परिहार को 16 मत व कांग्रेस के राजेश परौहा को 10 मिले। सिंगरौली में कांग्रेस की सोनम सिंह को 10 मत व भाजपा की सत्यवती सिंह को चार मत मिले। उपाध्यक्ष के लिए कांग्रेस की अर्चना नागेंद्र सिंह 10 मत व भाजपा प्रत्याशी को महज 4 मत मिले। शहडोल संभाग की बात करें तो शहडोल जिला पंचायत अध्यक्ष व उपाध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस हासिए में रही। यहां अध्यक्ष उपाध्यक्ष का चुनाव निर्विरोध हुआ। भाजपा की प्रभा मिश्रा अध्यक्ष चुनी गईं जबकि निर्दलीय फूलबाई निर्विरोघ अध्यक्ष घोषित की गईं। उमरिया मेें जिला पंचायत के अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा का भाग्य साथ दिया। यहां भाजपा कंडीडेट व कांग्रेस कंडीडेट को बराबर मिलने पर टॉस किया गया जिसमें भाजपा जीत गई। यहां अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस से सावित्री सिंह व भाजपा की अनुजा पटेल को 5-5 मत मिले थे। जिसमें भाजपा की अनुजा पटेल टॉस में जीत गई। वहीं अनूपपुर में कांग्रेस की प्रीति सिंह अध्यक्ष चुनी गर्इं, जबकि भाजपा उपाध्यक्ष बनाने में सफल रही। अध्यक्ष पद के लिए प्रीति सिंह को 6 मत मिले जबकि भाजपा के पार्वती राठौर को पांच मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष के लिए भाजपा की पार्वती सिंह राठौर उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुई। पार्वती राठौर अध्यक्ष का चुनाव हारीं लेकिन उपाध्यक्ष का चुनाव जीत गईं। शुक्रवार को जिला सरकार के चुनाव में भाजपा का दबदबा रहा।
००००००००००००००००००