सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। जिले के युवा अपराध की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं, हद तो यह है कि अब वह जान पहचान वालो को भी नही छोड़ते और अपने चाहतों को पूरा करने उनको भी अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक मामला समान व गुढ़ थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां एक युवक को लिफ्ट लेने के बहाने बदमाशों ने अपहरण कर उसको बंधक बना लिया। आरोपी पूरी रात उसको बंधक बनाए रहे और चाकू से हमला किया। सुबह जब युवक ने आरोपियों के खाते में रुपए ट्रांसफर करवाए तब कहीं आरोपियों ने उसे छोड़ा और फरार हो गए। आरोपियों के चंगुल से छूटते ही युवक थाने पहुंचा और पुलिस को अपने साथ हुई घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कई ठिकानों में दबिश दी गईं लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नही लगे
क्या है मामला…
मीडिया सूत्रों की माने तो घटना गुढ़ थाने के बदवार पहाड़ में घटित हुई है। उत्कर्ष द्विवेदी पिता संतोष निवासी उमरिहा थाना रामपुर नैकिन जिला सीधी कार बनवाने के लिए रीवा आया था। कार बनवाने के बाद वह वापस लौट रहा था कि रताहरा के पास आरोपी अभिषेक सिंह चंदेल, अनमोल तिवारी, सौरभ सिंह परिहार उर्फ रिशू, दीपक सिंह परिहार निवासी सीधी उसे मिल गए। इनसे उसकी पुरानी जानपहचान थी तो वह रुक गया। वही उसे बदवार पहाड़ ले गए जहां उसे बंधक बना लिया। और तब तक नही छोड़ा जब तक खाते में पैसे नही मंगवा लिए। घटना के बाद से चारों आरोपी फरार है जिनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है। पुलिस उनकी तलाश में हर संभावित ठिकानों में दबिश दे रही है लेकिन उनका पता नहीं चल पाया है।