सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। महिला को कमरे के अंदर बंधक बनाकर उसके ऊपर धारदार हथियार से ब्लेड से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी ने महिला के साथ दुष्कर्म भी किया था। इस बात का खुलासा महिला के द्वारा पुलिस को दिए गए बयान से सामने आई हैं।वहीं महिला के द्वारा किये गए इस खुलासे के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। मामला के बारे में आपको बता दे कि समान थाने के छत्रपति नगर में एक महिला को आरोपी ने उनके घर में बंधक बना लिया था। कमरे में महिला पर धारदार हथियार हमला किया था और आरोपी ने खुद को भी चोट पहुंचाई थी। बीते 10 जून को यह घटना हुई थी जिसके बाद पुलिस ने दोनों किसी तरह कमरे से बाहर निकालकर इलाज के लिए एसजीएमएच में भर्ती कराया था। स्वस्थ्य होने के बाद पुलिस ने मंगलवार को पीडि़त महिला के बयान दर्ज कराए। महिला को धारा 164 के तहत बयान दर्ज करवाने के लिए न्यायालय लाया गया। महिला ने अपने बयान में आरोपी के द्वारा दुष्कर्म करने की जानकारी दी गई थी। आरोपी ने घटना के पूर्व महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब उसने विरोध किया तो उसने धारदार हथियार से हमला कर दिया। बता दें कि आरोपी को भी ठीक होने के बाद जेल भेज दिया गया। महिला द्वारा बयान में बलात्कार की जानकारी दिये जाने पर धारा बढ़ा दी गई है।
000000