रीवा। चिरहुला मंदिर के पूर्व पुजारी स्व. जगदीश प्रसाद तिवारी के छोटे पुत्र सेवक चिरहुला मंदिर रवि तिवारी उर्फ पिंकी महाराज का निधन गुरुवार दोपहर हो गया। बताया गया कि वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। हाल ही में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ी और उन्हें शहर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किया गया। दोपहर में उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और उनका निधन हो गया। पूर्व में भी उनके हार्ट की कई सर्जरी की जा चुकी थी। 48 वर्ष की आयु में ही उनके निधन से शोक की लहर है, उनके सरल व मिलनसार स्वभाव के चलते हर कोई उनसे स्नेह रखता था। बताया गया कि उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार सुबह ललपा तालाब में किया जाएगा। उनके निधन पर बड़े भाई मनोज तिवारी, भतीजे टोनी महाराज, महेन्द्र तिवारी, हीरेन्द्र तिवारी, धीरेन्द्र तिवारी, नरेन्द्र तिवारी, राजकुमार पांडेय, गोवर्धन मिश्रा, स्नेहलता पांडेय, संगीता पांडेय, सुनीता मिश्रा सहित अन्य ने शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं। बता दें कि बीते जनवरी 2022 में ही पूर्व पुजारी जगदीश प्रसाद तिवारी का निधन हुआ था।
००००००००००००००