रीवा। प्रदेश षित रीवा में दुष्कर्म के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, आलम यह है कि अब बेटियां अपने घर मे ही सुरक्षित नही रह गई। जिले के गढ़ थाना अंतर्गत 11 वर्षीय बच्ची के साथ एक नाबालिग चचेरे भाई ने दुष्कर्म किया है। रविवार की दोपहर आरोपी आम के बगीचे में लेकर गया था। वहां सुनसान स्थान का फायदा उठाकर 17 वर्षीय नाबालिग आरोपी ने अपनी ही बहन के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। वारदात के बाद नाबालिग बच्ची बदहाल हालत में घर पहुंची। इसी बीच परिजनों को देख रोने लगी। माता-पिता ने कारण पूछा तो डर के मारे कुछ बोलने को तैयार नहीं थी। किसी तरह समझाइश देकर परिजनों ने बात उगलवाई। जो दर्द किशोरी ने बया किया तो सबके होश उड़ गए। ऐसे में तुरंत गढ़ पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने महिला अधिकारी के समक्ष बयान कराया। इसके बाद अस्पताल ले जाकर मेडिकल चेकअप कराया गया। रेप की पुष्टि होने पर दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट की धाराओं का प्रकरण दर्ज कर लिया है। साथ ही कुछ घंटों के भीतर आरोपी को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है। इस मामले में आरोपी कोई और नहीं बल्कि, पारिवारिक चाचा का लड़का है।
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now