रीवा। नगर निगम के महापौर पद के लिए चुनाव होने जा रहे हैं। इसके लिए कांग्रेस और भाजपा ने अपने महापौर के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। कांग्रेस से पूर्व ननि नेता प्रतिपक्ष अजय मिश्रा मैदान पर हैं। दोनों प्रत्याशियों की घोषणा के बाद टक्कर कांटे की होंने की बात कही जा रही है। हालांकि बाबा को मिल रहै कांग्रेसियो व जनता के समर्थन को देख लोंगो के बीच चर्चाएं होने लगी हैं कि कही इस वर्ष नगर निगम का इतिहास न बदल जाये। बता दें कि चर्चा यह भी है कि बाबा अभी तक मे कांग्रेस के ऐसे पहले प्रत्याशी हैं जिनको हर कांग्रेसी वरिष्ठ लीडर और कार्यकर्ता का समर्थन मिल रहा है नही तो अभी तक कि चुनावो में देखा गया है कि कांग्रेसियो ने एकजुट होकर कभी किसी भी चुनाव में समर्थन नही दिया। फिलहाल महापौर की कुर्सी पर कांग्रेस का कब्जा हो इसको लेकर सभी एक जुट होकर काम कर रहे हैं। शोसल मीडिया में सामने आ रही तस्वीरें यह बयां कर रही हैं।