सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। वेदांती महाराज के नाती कहे जाने वाले महंत सीताराम दास को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रीवा से घण्टो पहले पुलिस टीम सिंगरौली के लिए रवाना हो चुकी है। वही महंत को लेके एक के बाद एक नए मामले सामने आ रहे हैं जो उस पर लगे दुष्कर्म के आरोप को कही न कही सही साबित करने में लगे हुए हैं। अब महंत की करतूत का एक होटल मैनेजर ने खुलासा किया है। उसकी माने तो महंत उनके होटल में बीते मएच में कई दिन ठहर चुका है।
विधान सभा अध्यक्ष सहित गृह मंत्री व रीवा एसपी को भी तिलक लगाकर ‘आशीर्वाद’ दे चुका दुष्कर्मी महंत! पुलिस सुरक्षा में दिखाता था रौब, कई नेता भी रहते हैं पीछे….(click)
क्या है मामला
मीडिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहर के रमा पैलेस होटल के मैनेजर ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि महंत सीताराम दास हमेसा होटल आया जाया करता था, वह अक्सर वहां ठहरा करता था। बीते एक माह से ज्यादा ही उसका आना-जाना था। होली के पूर्व की बात है होटल में महंत ठहरा हुआ था, उससे मिलने एक महिला आई थी, महंत सीताराम ने अलग से एक कमरे की मांग महिला के साथ समय गुजरने के लिए की थी लेकिन जब मैनेजर ने महंत की मंशा को भाप उसे इसके लिए मना किया तो उसे गुस्सा आ गया और वह भड़कते हुए तुरंत ही चेक आउट कर वहां से चल गया और जाते जाते यह भी कह गया कि अब वह कभी यहाँ नही आएगा। बता दे कि होटल मैनेजर द्वारा किये गए इस खुलासे के बाद यह माना जा रहा है कि महंत के कई महिलाओं व लड़कियों से सम्बन्ध थे। जिससे उस पर लगे आरोप भी सही साबित हो रहे हैं।
गुढ़ के समीप गांव
बताया गया कि महंत सीताराम दस रीवा जिले का ही रहने वाला है। वह गुढ़ के समीप गढ़वा गांव का पुस्तैनी निवासी बताया जाता है वही सूत्रों की माने तो उसके माता पिता भोपाल में रहते हैं और वह भी कुछ समय पहले इंजीनिरिंग की पढ़ाई पढ़ने के लिए वहां था लेकिन इसकी आपराधिक गतिविधियो से मा-बाप भी परेशान थे, उदंडी प्रवित्ति का होने के कारण इसको परिवार में भी ज्यादा नही पसंद किया जाता था। फिर इसने वेदांती महाराज की शरण कुछ दिन में ले ली पारिवारिक होने के चलते उन्होंने भी इसे माना और अपने साथ ले गए लेकिन यह अपने काले कारनामो से बाज नही आया जिसके बाद उन्हें भी इसकी हरकते धीरे धीरे पता लगने लगी। बीच मे यूपी में कुछ अपराध भी इस पर दर्ज ही गए।