सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
Satna. चूहों और जानवरों से होने वाली खतरनाक बीमारी स्क्रब टायफस का जिले में अटैक हो गया है। यहां पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है।
सोमवार को फिर एक बार चार नए पीड़ित सामने आए। वहीं आधा दर्जन से ज्यादा संभावित जिला अस्पताल में दाखिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के अमले द्वारा 56 मरीजों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। उन्हें सामान्य दवा से आराम नहीं मिल रहा था।
इनमें 4 मरीज स्क्रब टायफस पॉजिटिव पाए गए। सभी पीड़ितों को स्क्रब टायफस की गाइड लाइन के मुताबिक इलाज भी किया जा रहा है। सभी पीड़ित अपने घरों में इलाज करा रहे हैं। बताया गया कि मरीज सौनोरा कोठी, अमरपाटन, नई बस्ती और गुलुआ के रहने वाले हैं। अब नई बीमारी फैलने से हड़कम्प मच गया है।