रीवा। अग्निवीर (अग्निपथ) महिला रैली भर्ती के लिए अक्टूबर माह में जबलपुर आर्मी सेंटर में भर्ती रैली का आयोजन किया जायेगा। रीवा जिले से महिला भर्ती हेतु जाने वाली समस्त महिलाओं को विकासखंड स्तर में 1600 मीटर दौड़, लॉग जंप, हाई जंप एवं झिकझॉक के अभ्यास के लिए नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षिकों की ड्यू्टी लगाई गई है। जिन छात्राओं ने इंडियन आर्मी अग्निपथ हेतु ऑनलाइन आवेदन किया है, उन्हें 16 सितंबर से 15 अक्टूबर तक प्रात:6 बजे से प्रात: 8 बजे नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा। संभागीय खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी एमके धौलपुरी ने बताया कि पुलिस लाइन रीवा के परेड ग्राउंड में अमर सिंह जाटव, रमेश कुमार तिवारी एवं चंदन सिंह प्रशिक्षण देंगे। अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के स्टेडियम ग्राउंड में दिलीप सिंह, रितिका शर्मा एवं बहादुर गौतम प्रशिक्षण देंगे। शासकीय हाई स्कूल रामनई के खेल मैदान में ज्योति सिंह, डॉ.दीपक सिंह एवं अर्जुन सिंह प्रशिक्षण देंगे। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरमौर के खेल मैदान में वंदना सिंह, प्रवीणचन्द्र दुबे एवं शीलध्वज सिंह प्रशिक्षण देंगे। श्रीयुत महाविद्यालय गंगेव के खेल मैदान में विकास कुमार, केपी तिवारी एवं बसंत सिंह प्रशिक्षण देंगे। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सितलहा के खेल मैदान में नीरज कुमार द्विवेदी, चन्द्रमणि मिश्रा एवं सुरेन्द्र मिश्रा, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय त्योंथर के खेल मैदान में प्रतिभा खरे, कौशल मिश्रा एवं अच्छेलाल सिंह प्रशिक्षण देंगे। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मऊगंज के खेल मैदान में अमर पासी, प्रमोद गुप्ता एवं धर्मेन्द्र पाण्डेय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नईगढ़ी के खेल मैदान में रामनरेश कोल, अभिषेक सोनी एवं आरजे खान प्रशिक्षण देंगे और शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हनुमना के खेल मैदान में पुष्पादेवी पटेल, राजेश शुक्ला एवं जेपी मिश्रा प्रशिक्षण देंगे।
००००००००००००००