सीधी. गलत नंबर से पांच साल पहले शुरू हुए प्यार का अंत इतना खौफनाक होगा किसी ने सोचा न था. बात हुई और फिर प्यार फिर इसके बाद दोनों घर से भाग गए। लड़की सीधी की तो लड़का सतना का था। दोनों अलग समुदाय के थे लेकिन प्रेमी ने इस दौरान अपना नाम कुछ और बताया था। दोनों हैदराबाद पहुंचे, वहां पहुंचकर प्रेमी ने प्रेमिका को असली नाम बताया। फिर भी लड़की उसके साथ रहने को राजी हो गई।
कुछ दिन बाद युवक सीधी स्थित गांव में लड़की के घर पहुंच गया और यहां रहने लगा। इसके बाद की कहानी रोंगटे खड़े कर देने वाला है। दरअसल, सतना जिले के रामनगर स्थित मिरगौती गांव का निवासी इंसाफ मोहमद की पांच साल पहले 2017 में फोन पर रॉन्ग नंबर से सीधी जिले के कुसमी थाना अंतर्गत कमछ करौंटी गांव निवासी एक युवती से बात हुई।
दोनों अक्सर बातें करने लगे और फिर एक दिन इंसाफ ने प्रेमिका को कटनी बुलाया। और वहां से दोनों हैदराबाद चले गए। यहां इंसाफ घरवालों को हैदराबाद जाने का कहकर गया था। सूत्र बताते हैं कि हैदराबाद पहुंचने पर इंसाफ ने प्रेमिका को बता दिया था कि वह किस समुदाय से है।
इस बात से प्रेमिका को परहेज नहीं था और वह साथ रहने लगी। कुछ दिन वहां रहने के बाद दोनों सीधी स्थित कमछ करौंटी लौट आए। यहां इंसाफ ने खुद को राजू सिंह सोंटिया बताया। उसने कुछ बाद राजू सिंह सोंटिया पुत्र विनय सिंह सोंटिया के नाम से आधार कार्ड भी बनवा लिया। प्रेमिका ने बताया, इंसाफ कहता था कि जब मैं मरुं तो दफना देना। 6 दिसंबर 2020 को दोनों के बीच विवाद हुआ।
रात के समय मारपीट भी हुई। इस दौरान प्रेमिका की मां ने दोनों को समझाते हुए शांत करा दिया। प्रेमिका ने पुलिस को बताया कि अगली सुबह वह लकड़ी लेने गई और उसकी मां मवेशी लेकर निकल गई थी। जब घर लौटी तो देखा कि फंदे पर लटका है।
प्रेमिका ने खुद ही फांसी का फंदा काटा और इंसाफ को जमीन पर लेटा दिया। घर में रात 11 बजे से दो बजे तक कब्र खोदी और दफना दिया। करीब पांच दिन बाद जब गंध आने लगी तो बाहर से मिट्टी लाकर डाली और ऊपर से कोदो का पैरा जमा दिया।
कुछ दिन बीते तो प्रेमिका को सपने में इंसाफ दिखने लगा प्रेमिका के अनुसार इंसाफ सपने में आने लगा। साथ ही वह कहता था कि उसका कफन-दफन ठीक से नहीं हुआ है। उसकी बातों से प्रेमिका परेशान होने लगी। इंसाफ सपने में कहता था, मेरे घरवालों को इस बात की जानकारी जाकर दो।
बार-बार सपने से परेशान प्रेमिका किसी तरह मिरगौती स्थित इंसाफ के घर पहुंची और पूरी वारदात की जानकारी दी। तब पुलिस को इस वारदात की जानकारी मिल पाई, शव को खोदकर बाहर निकाला गया।