सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
सतना। जिले वाशियो के लिए बेहद ही दुखद खबर है। हमारे बीच जनसेवा कर रहे एक अधिकारी की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। बीती रात यह हादसा मैहर-कटनी मार्ग पर हुआ। सूत्रों के मुताबिक सतना जिले नागौद तहसील के नायब तहसीलदार गणेश देश बेहताब अपने स्टाफ के साथ नागौद वापस लौट रहे थे, इसी बीच उनका बुलेरो वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया और घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। बताया गया कि उनके साथ गए आरआई व वाहन चालक को भी गंभीर चोंटे आई हैं और उनको जिला अस्पताल मैहर में भर्ती कराया गया था हालांकि सूत्रों के मुताबिक उनको मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। बता दें कि घटना की जानकारी होते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया और देर रात हुए इस हादसे की जानकारी होते ही कलेक्टर व एसपी मौके पर पहुंचे। बताया गया कि वाहन की टक्कर इतनी तेज थी कि तहसीलदार के वाहन के परचक्खे उड़ गए।