रीवा। जिले में दहेज प्रताडऩा के मामले बढ़ते जा रहे हैं, छुट्टी में घर आए फौजी पति ने अपनी पत्नी को ही आग के हवाले कर दिया। उसे उसके चरित्र पर संदेह था। वह सुंदर थी तो उसे लगता था कि उसकी पत्नी का किसी से चक्कर है। इस बात को लेकर विवाद होता ही रहता था। पत्नी को बीती रात फौजी पति ने आग के हवाले कर दिया। इस घटना में पत्नी के साथ पति के भी जलने की जानकारी सामने आई है। जानकारी के मुताबिक मैदानी में रहने वाली खुशबू मिश्रा को उसके पति संजय मिश्रा ने आग के हवाले कर दिया। खुशबू की शादी संजय से 9 वर्ष पूर्व हुई थी, खुशबू की मां ने बताया कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए उसका पति संजय उसे परेशान करता था व आए दिन मारपीत करता था, उसे भगाता था, दूसरी शादी के लिए कहता था। कई बार शिकायत भी थाने में खुशबू ने की लेकिन परिवार जन उसे समझा कर शांत करा देते थे। बताया गया कि बीती रात पड़ोसियों की सूचना पर परिजन पहुंचे और खुशबू को अस्पताल लेकर आए। खुशबू की हालत गंभीर है। बताया गया कि फौजी पति आए दिन शराब पीकर मारपीट करता रहता था।
००००००००००