सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। जहा एक तरफ होली का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा था वही दूसरी तरफ एक युवक को किडनैप कर उसकी जबरन शादी कराए जाने के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। हालांकि थानीय लोंगो की शिकायत पर पहुंची पुलिस ने शादी होने के पहले ही युवक को छुड़ा लिया वही लड़की के परिजनों पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही। शुक्रवार की रात हुई इस घटना से सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में हड़कम्प मचा रहा।
क्या है मामला…
जानकारी के मुताबिक बिछिया निवासी सलमान नाम के युवक को उसकी बुआ के घर के पास रहने वाली लड़की के भाई और पिता जबरन अपने साथ किडनैप करके ले गए और उसे एक कमरे में बंद कर दिया और उसके कपड़े बदलवा के उसकी शादी लड़की से जबरन कराने लगे। यह घटना तब हुई जब सलमान बुआ के घर जा रहा था कि बीच मे ही उसे फिल्मी अंदाज में किडनैप कर लिया गया। सलमान के अनुसार वह उस लडक़ी को जनता है जिससे एक वर्ष पहले उसकी बातचीत हुई और कभी कभी बात भी होती थी। चर्चाओ में कहा जा रहै है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है और घर वालो को जानकारी होने पर उन्होंने ऐसा कदम उठाया। हालांकि पुलिस ने लड़की के परिजनों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घण्टो मच रहा बबाल…
जनकारी के मुताबिक मामले की जानकारी सिटी कोतवाली पुलिस को स्थानीय लोंगो ने दी जिसके बाद थाना प्रभारी आदित्य प्रताप सिंह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और लड़के सहित लड़की के परिजनों के बीच चल रहे झगड़े को शांत कराया गया और लड़के को शादी के पहले ही मुक्त कर दिया गया। दोनो पक्षो के बीच घण्टो विवाद होता रहा एयर वह एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप करते रहे, इस बीच झूमाझटकी भी हुई। दोनो पक्षो में विवाद का सामने आए वीडियो में यह भी देखा जा रहा है कि नशे की हालत में भी लोंग थे और यही वजह थी कि विवाद ज्यादा बढ़ा। हालांकि पुलिस जांच में जुटी हुई है।