सिंगरौली. रीवा संभाग के सिंगरौली जिले में एक चौकाने वाला परिणाम आया है. दरअसल एक युवक ने जेल में रहते हुए ही चुनाव जीत लिया है. इस बात कि जानकारी जैसे ही लोंगो को हुई लोग हैरान हैं क्युकि सिंगरौली के राजनैतिक इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है. हम आपको बता दें कि जिले के दो नगर परिषदों के नतीजे शुक्रवार को सामने आए हैं। इसमें सरई नगर परिषद के वार्ड 14 का परिणाम चौंकाने वाला था जिसने सब को हैरानी में डाल दिया। यहां एक प्रत्याशी प्रेम सिंह ने जेल में रहते हुए पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ा था और वह जीत भी गया। हम आपको बता दें कि सिंगरौली जिले की सियासी राजनीति में ऐसा पहली बार हुआ है, जब जेल में रहकर कोई चुनाव लड़ा और जीत हासिल कर ली। दरअसल, सरई नगर परिषद के वार्ड नंबर 14 से प्रेम सिंह ने सरई निवासी जगमोहन सिंह पर जानलेवा हमला कर दिया था। जिसके बाद फरार हो गए थे। 28 जुलाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। प्रेम सिंह अभी भी जेल के अंदर है। बताया जा रहा है कि प्रेम सिंह भटिया इसके पहले सरई ब्लॉक के घोंघरा ग्राम पंचायत के ग्राम प्रधान भी रह चुके हैं। कांग्रेस के समर्थक भी माने जाते हैं। वहीं, अब नवगठित नगर परिषद में पार्षद बन गए।
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now