सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। एसपी नवनीत भसीन के बड़े प्रयासों के बाद भी कुछ पुलिस कर्मी ऐसे हैं जो वर्दी को शर्मसार करने में कोई कसर नही छोड़ते। ऐसा ही एक मामला चोरहटा थाना क्षेत्र का प्रकाश में आया है जिसमे एक बलात्कार पीड़िता को पुलिस ने 100-500 रुपये लेके मामला रफ़ा-दफा करने की नसीहत दे डाली। महिला ने मामले की शिकायत एसपी नवनीत भसीन से की है। महिला ने चोरहटा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या है मामला…
शिकायत करने पहुंची महिला ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ मार्किट रीवा आयी थी। खरीददारी के बाद महिला ने अपनी बहन को ढेकहा से बस में बैठा दिया एयर खुद कुछ काम से प्रकाश चौराहा जाने लगी। तभी एक ऑटो वाले युवक जिसका नाम हरिशंकर साकेत उर्फ छोटू उसे मिला और उसे प्रकाश चौराहा छोड़ने की बात कही। जिसके बाद युवक उसे सिरमौर चौराहा ले गया और वहां से गाड़ी विवि थाना की और मोड़ ली। जब महिला ने पूंछा तो उसने बोला एक काम है उसे पूरा कर उधर ही जाऊंगा तो उसे छोड़ दूंगा। डीज़ल महंगा होने का हवाला देते हुए उसने कहा कि समान एक बार लेके उधर ही चलते है। महिला भी तैयार हो गई। इज़के बाद युवक उसे विवि थाना क्षेत्र में ले गया जहाँ उसने एक बोरी ऑटो में रखने ले लिए महिला से मदद मांगी और उसे अंदर ले गया। जहां उसने उसे बंधक बना लिया और रात भर कई बार बलात्कार किया। जिसके बाद वह उसे सुबह रेलवे स्टेशन छोड़ भाग गया। युवक ने महिला का वीडियो भी बना लिया और उसे ब्लैकमेल करने लगा।
मैदानी में की मारपीट
महिला ने बताया कि इस घटना से वह काफी डर गई और उसने घर में किसी बात की कोई जानकारी नही दी। युवक उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा और उसे मिलने के लिए बुलाया। महिला भी वीडियो के डर से उसे मिलने मैदानी चली गई जहा युवक ने उसे तालाब के पास लेजाकर फिर जबर जस्ती करने का प्रयास किया। वहाँ आसपास मौजूद लोंग अवजी सुन आये युवक उसे मारपीट कर भाग गया। युवक को भी लोंगो ने पीट दिया। जिनको महिला नही जनती वह कौन थे। इसके बाद महिला चोरहटा थाना गई और घटना की जानकारी दी लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नही लिया और उसे कहा गया कि 1000 500 लेके मामला रफादफा कर लो। महिला ने आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने कई बार उसे यह नसीहत दी और उनकी शिकायत पर कोई कार्यवाही नही की गई। जिसके बाद वह एसपी ऑफिस पहुँची और शिकायत की है। बता दें कि महिला के इस आरोप स्व पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। महिला के आरोप के बाद जांच की जा रही है अब यह आरोप कितने सही है और महिला के साथ हुई घटना की सच्चाई किया है यह तो जांच में ही सामने आएगा लेकिन पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है।