रीवा। एसएसएन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय में इतिहास की सहायक प्रोफेसर डॉ साधना कुशवाहा को लंदन में ‘ग्लोबल इंस्पिरेशनल अवार्डÓ से सम्मानित किया गया। गत 8 से 12 सितंबर तक नया भारत महोत्सव ‘संकल्प से सिद्धि तकÓ का आयोजन एमएटीवी मीडिया ग्रुप, लंदन, भारतीय उच्चायोग यूके, हाउस ऑफ कॉमन्स, यूके पार्लियामेंट-लंदन, ग्लोबल गवर्नेंस न्यूज ग्रुप, नई दिल्ली और ट्राइडेंट ग्रुप किया गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विश्व के नेताओं और गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया था। हालांकि, महामहिम रानी के निधन के कारण, संसदीय समारोह रद्द कर दिया गया था। पुरस्कार समारोह का आयोजन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ ही लंदन में एक विशेष स्थान पर किया गया था।
डॉ साधना कुशवाहा ( सहायक प्रोफेसर, इतिहास विभाग, एसएसएन कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय) को भारत में शिक्षा और शिक्षण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘ग्लोबल इंस्पिरेशनल अवार्डÓ से सम्मानित किया गया। उल्लेखनीय है कि स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय, नईदिल्ली में बतौर सहायक प्राध्यापक (इतिहास) के पद पर पदस्थ डॉ साधना कुशवाहा जिले के मनगवां विधानसभा क्षेत्र के मूलत: कदेला ग्राम की निवासी हैं। अवधेश प्रताप सिंह विश्विद्यालय रीवा से बघेलखण्ड के इतिहास पर पीएचडी शोध प्रो. पांडेय के मार्गदर्शन में किया है। पूर्व में जिला पंचायत सदस्य के रूप में डॉ कुशवाहा ने सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस उपलब्धि से इष्टमित्रों और नागरिकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए डॉ कुशवाहा को अपनी शुभकामनाएं ज्ञापित की हैं।
०००००००००००००
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now