रीवा। श्याम शाह चिकित्सा महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राध्यापक, शरीर रचना विभाग के डॉ.वशिष्ठ प्रसाद गर्ग का 84 वर्ष की आयु में शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। डॉ गर्ग सतना जिले के भुमकहर गांव के मूल निवासी थे। डाक्टर गर्ग वर्ष 1996 से 1998 तक गांधी स्मारक चिकित्सालय के अधीक्षक के पद पर भी कार्यरत रहे हैं। उनके निधन पर संपूर्ण चिकित्सा जगत में शोक की लहर है और सभी इस समाचार से हैरान हैं। महाविद्यालय के एलुमनी एसोसिएशन के अध्यक्ष, पूर्व अधीक्षक डॉ सी बी शुक्ला ने प्रोफेसर गर्ग के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए यह कहा कि वे मेरे पारिवारिक मित्र थे। अपने जीवन काल में वह आदर्श शिक्षक एवं कड़े अनुशासन प्रिय व्यक्ति के रूप में जाने गए।
डॉक्टर बी पी गर्ग के निधन पर दुख व्यक्त करने वालों में एसोसिएशन के अध्यक्षडॉ सी बी शुक्ला , सचिव डॉ यत्नेश त्रिपाठी ,डॉ एमके जैन,डॉक्टर पी सी द्विवेदी ,डॉक्टर ए पी एस गहरवार, महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ देवेश सारस्वत, चिकित्सालय के संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक डॉ एसपी गर्ग, डॉ चंदा रजक, डॉ एन एन मिश्रा, डॉक्टर एचपी सिंह, डॉ ज्योति सिंह ,डॉ मनोज इंदुलकर,डॉ एस पी सिंह ,डॉक्टर आनंद सिंह ,डॉक्टर बीके शर्मा, डॉक्टर डीएस कपूर, डॉक्टर ए के तिवारी,डॉक्टर जय सिंह ,डॉ वेद चतुर्वेदी ,डॉ राकेश गुप्ता ,डॉ अनंत मिश्रा ,डॉक्टर बी एल मिश्रा ,डॉक्टर शैलबाला ,डॉ राजेश सिंघल ,डॉक्टर डीपी अग्रवाल ,डॉ पीके बघेल ,डॉ आनंद महिंद्रा ,डॉ राहुल मिश्रा,डॉ अनुराग चौरसिया, डॉ सुधांशु दीक्षित ,डॉक्टर संतोष सिंह ,डॉक्टर संतोष पाठक, डॉ केशव सिंह इत्यादि प्रमुख हैं।