सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। जिले के एक गांव में पहुंचे भालू ने आतंक मचा दिया। भालू ने 4 लोंगो को अपना शिकार बनाया और उन्हें चोटिल कर दिया। घायलो को अस्पताल पहुंचाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वही भालू के इस प्रकार के अटैक से गांव में भय का माहौल निर्मित हो गया है। ग्रामीण डरे सहमे घर से नही निकल रहे हैं। हालांकि रेस्क्यू टीम भालू को पकड़ने पहुँची है लेकिन अभी तक वह मिला नही है।
क्या है मामला…
घटना मऊगंज थाने के हेड़वार गांव की है। यहां पर मंगलवार की सुबह करीब 11 बजे अचानक भालू घुस आया और लोग अपने-अपने घर के काम में व्यस्त थे। जैसे ही लोगों ने गांव में भालू को देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने शोर मचाकर उसे भगाने का प्रयास किया लेकिन वह गांव के अंदर ही घुस आया। डर के कारण भागे भालू ने रास्ते में मिले चार लोगों पर हमला कर घायल कर दिया।
नदी के पास से हुआ गायब
गांव से भागकर भालू निहाई नदी के पास से अचानक गायब हो गया। इस घटना में घायल हुए लोगों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जिनमें एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों लोंगो में सूर्यवती तिवारी 75 वर्ष, रामायण पाण्डेय 55 वर्ष, कन्हाईलाल प्रजापति 65 वर्ष व दशरथ साकेत 56 वर्ष शामिल है। वही मकुंदपुर वाइट टाइगर सफारी से टीम रेस्क्यू करने पहुंची लेकिन भालू नही मिला। माना जा रहा है भालू नदी के रास्ते दूसरे गांव पहुंच गया होगा। उसकी तलाश जारी है। दूसरे गावो में जानकारी होते ही वहां भी दहशत का माहौल है।