सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े
Join Now
रीवा। जिले में एक बाद एक मानवता को शर्मसार करने वाले मामले प्रकाश में आ रहे हैं। शुक्रवार को एक घटना ने एक बार फिर लोंगो का दिल दहला दिया। घटना शहरी क्षेत्र के बड़ी पुल की है। जहां एक नवजात शिशु को बोरे में डाल कर फेंक दिया गया। इस बात की जानकारी होते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और जानकारी पुलिस को दी गई। मामले की जांच पुलिस कर रही है।
क्या हैं मामला
जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ी पुल के समीप एक बोरा संदिग्ध हालात में पड़ा हुआ था जिससे चीखने-रोने की आवाज आ रही थी, लोंग हैरान थे कि यह आवाज आ कहा से रही, भीड़भाड़ क्षेत्र होंने के कारण आवाज समझ नही आया रहे थे इसी बीच एक युवक ने ध्यान दिया तो बोरे से आवाज की जानकारी मिली, उसे खोला तो स्थानीय लोंगो के होश उड़ गए, बोरे के अंदर एक नवजात शिशु था। जानकारी पुलिस को दी गई और उसे पुलिस के हवाले किया गया।
टैग से पकड़ जाएंगे मा-बाप
बताया जाता है कि मिले नवजात के पेट मे टैग लगा हुआ है जिससे वह किस हॉस्पिटल में पैदा हुआ और उसके माता-पिता कौन हैं इसकी जानकारी हो जाएगी। हालांकि पुलिस जांच कर रही है लेकिन स्थानीय लोंगो में इस घटना को लेके आक्रोश है और उनका कहना है कि पुलिस इस संबंध में जल्द कार्यवाही करे और नवजात की देखभाल की जाए।