रीवा।
नगर निगग में वरिष्ठ राजस्व निरीक्षक रावेन्द्र सिंह को जोन क्रमांक 1 एवं
2 के सहायक राजस्व निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा जोन 3 व 4
के सहायक राजस्व निरीक्षक की जिम्मेदारी राजस्व निरीक्षक नीलेश चतुर्वेदी
को दी गई है। इस संबंध में आदेश नगर निगम आयुक्त मृणाल मीना द्वारा किया
गया है। बता दें कि दोनो अधिकारियों के कुशल कार्य शैली व जिम्मेदारियों के
ठीक से निवर्हन व योजनाओं में शत-प्रतिशत प्रगति को लेकर यह बड़ी
जिम्मेदारी दी गई है। दोनो अधिकारी लंबे समय से नगर निगम में राजस्व
निरीक्षक पद के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण योजनाओं की जिम्मेदारी संभाल रहे
हैं। बता दें कि पिछले कई वर्षो से सहायक संपत्ति कर अधिकारी के सेवा
निवृत्ति के बाद से यह जगह रिक्त थी, जिसको निगमायुक्त द्वारा इन दोनो
अधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी है। बता दें कि अधिकारियों को नई
जिम्मेदारी मिलने के बाद कार्य में तेजी भी आएगी। आपको बता दें कि नगर निगम
में कई अधिकारियों को प्रमोशन न मिलने के चलते वह एक ही पद में कई वर्षो
से सेवा दे रहे हैं। जिस ओर अभी तक ध्यान नहीं दिया गया है। आपको बता दें कि रावेन्द्र सिंह द्वारा पूर्व में स्वास्थ्य अधिकारी की जिम्मेदारी भी संभाली जा चुकी है, उनके द्वारा स्वच्छता को लेकर किए गए कार्य से स्वच्छता में रैकिंग सुधार में बड़ा योगदान रहा।
००००००००००