रीवा। मार्तण्ड सिंह जूदेव चिडिय़ाघर में भीड़ बढ़ गई है। चार दिनों से यहां पर्यटकों की भारी भीड़ जुट रही है। लोग परिवार के साथ वन्यजीवों को देखने पहुचं रहे हैं। हालांकि मंगलवार को नवमीं के कारण जरूर लोग पूजाअर्चना में व्यस्त रहे। इससे थोड़ी संख्या में कमी देखी गई। आने वाले दिनों में फिर से पर्यटकों के बढऩे के आसार हैं।दशहरा की छुट्टियां चल रही हैं। इन छुट्टियों का लोग परिवार संख्य जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। मार्तण्ड सिंह जूदेव चिडिय़ाघर भी जा रहे हैं। चिडिय़ाघर में छुट्टियों के कारण भी पर्यटकों की भीड़ बढ़ गई है। हर दिन यहां सुबह से शाम तक लाइन लगती है। अन्य जिलों और राज्यों से भी लोग सफेद बाघ का दीदार करने पहंच रहे हैं। अभी दशहरा की छुट्टियां काफी दिनों तक हैं। इससे चिडिय़ाघर में भीड़ के आगे भी बने रहने के आसार हैं।
पर्यटकों को खूब पसंद आ रहा अर्जुन
वाइल्ड लाइफ पीसीसीएफ की अनुमति के बाद रेस्क्यू कर लाए गए बाघ अर्जुन को बाड़ा नंबर 1 में छोड़ दिया गया है। एक ही बाड़े में अल्टरनेट दो बाघों को छोड़कर पर्यटकों को इस तरफ खींचा जा रहा है। बाघ अर्जुन की उम्र छोटी है। ऐसे में इसकी अटखेलियां लोगों को ज्यादा पसंद आ रही हैं। अर्जुन की फीडिंग के समय उसकी जगह पर हरि को भी बाड़े में छोड़ा जाता है।
किस दिन कितने पर्यटक पहुंचे
दिन पर्यटक संख्या
1 अक्टूबर 764
2 अक्टूबर 1687
3 अक्टूबर 1300
4 अक्टूबर 983
वर्सन…
पिछले चार दिनों से पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। अर्जुन को बाड़े में छोड़ा जाने लगा है। अल्टरनेट में हरि को भी बाड़ा नंबर 1 में छोड़ा जा रहा है। लोगों को अर्जुन काफी पसंद आ रहा है। इसके बाड़े में ही भीड़ लग रही है।
संजय रायखेरे, संचालक
मार्तण्ड सिंह जूदेव चिडिय़ाघर