रीवा। केंद्रीय विद्यालय में वर्ष 2022-2023 के लिए संविदा शिक्षक, नर्स, कोच और अन्य विभिन्न पदों में वैकेंसी निकाली गई है। केंद्रीय विद्यालय रीवा भर्ती 2022 के तहत पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक सहित ट्रेंड ग्रेजुएट शिक्षक, माध्यमिक शिक्षक, स्टाफ नर्स, खेल गतिविधियो के लिए कोच और कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर की नियुक्ति की जानी है। जानकारी केमताबिक इक्षुक प्रतिभागी रीवा केंद्रीय विद्यालय भर्ती के लिए अपने खर्चे पर सीधे इंटरव्यू में शामिल हो सकते है। इंटरव्यू की तारीख 21 और 22 फरवरी 2022 निर्धारित की गई है, आवेदकों को रजिस्ट्रेशन के लिए इन दिनों में सुबह 8 से 10 के बीच विद्यालय में उपस्थित होना पड़ेगा। हालांकि चयन के लिए इंटरव्यू लिया जाएगा और इसी के माध्यम से चयन किया जाएगा। यह भर्तियां संविदा के आधार पर है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए नीचे फ़ोटो में पूरी डिटेल्स दी गई हैं जिनका अवलोकन कर आप इस भर्ती के सम्बंध में पूरी जानकारी ले सकते है, और यदि कुछ जानकारी की आवश्यकता आपको और महसूस हो रही है तो उसके लिए विद्यालय में संपर्क किया जा सकता है।