रीवा। मंगलवार को 8 और समूहों का टेंडर फाइनल हो गया। सभी समूह 62 करोड़ में गईं। 27 में से 23 शराब समूह के ठेकेदार फाइनल हो गए हैं। उम्मीद से कहीं अधिक 24.09 फीसदी ज्यादा में शराब समूहों का टेंडर हुआ। 233 करोड़ 28 लाख इन समूहों के लिए मूल्य आरक्षित था लेकिन टेंडर में 289 करोड़ 48 लाख ऑफर मिला। सरकार की बल्ले बल्ले हो गई है। सरकार ने शराब नीति में बदलाव का निर्णय फायदे का सौंदा साबित होता दिख रहा है। अलग अलग शराब समूहों का ई-टेंडर बुलाया गया। इस टेंडर प्रक्रिया में शराब ठेकेदारों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जमकर प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। 27 में से सिर्फ 23 शराब समूहों के लिए 146 टेंडर ऑफर आए। पहले दिन 15 शराब समूहों के लिए फाइनेंसियल बिड ओपन किया गया और अधिक ऑफर वाली कंपनी को फाइनल किया गया। वहीं मंगलवार को शेष 8 ग्रुपों के फाइनेंसियल बिड खोले गए। सबसे अधिक ऑफर देने वालों को समूह नाम कर दी गईं। दो दिन चले टेंडर प्रक्रिया में सरकार के खजाने में भारी भरकम इजाफा होता दिख रहा है। शराब समूहों की ई निविदा में 24 फीसदी और अधिक बढ़कर ऑफर मिला। जो शराब दुकानें 261 करोड़ में आरक्षित थी, उन सभी के लिए अब तक 289 करोड़ रुपए में फाइनल हो चुकी हैं। यह फाइनल मूल्य निर्धारित मूल्य से 24.09 फीसदी अधिक है। वहीं यदि पिछले साल के टेंडर और आरक्षित मूल्य पर नजर डाले तो अब तक 48.78 फीसदी अधिक राशि मिल चुकी है।
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
कुछ हो गए मायूस
रीवा में शराब दुकानों के लिए मारामारी अधिक रही। दो साल तक छोटे ठेकेदार इस कारोबार से दूर रहे। जो लगे थे, वह दब कर किसी के अंडर में काम कर रहे थे। अब इस मर्तबा छोटे ठेकेदारों को भी खुद की दुकान चलाने का मौका मिला है। यही वजह है कि इस निविदा में फार्म डालने वालों की बाढ़ सी आ गई थी। इसमें भी कुछ का ही भाग्य साथ दिया। शेष हाथ मलते रह गए। जो ठेकेदार शराब समूह नहीं पा पाएं हैं, वह अब पडोसी जिलों में हाथ आजमाने की तैयारी कर रहे हैं।
इन दुकानों को चलाएगा यह ग्रुप….
मदिरा समूह आरक्षित मूल्य फाइनल टेंडर कंपनी
पीटीएस चौराहा 192263103 221679357 सिंह एंड एसो.
समान नाका 171786313 24288888 आर्या ग्रुप
झिरिया 152373842 182699999 संदीप ङ्क्षसह
सिरमौर चौराहा 147003265 161821194.11 सिंह एंड एसो.
ट्रांसपोर्ट नगर 145409765 202326200 ओम सांई ट्रेडर्स
सेमरिया 136290698 165116115 एबीसी इंटरप्राइजेज
मऊगंज 135598278 165516111 एबीसी इंटरप्राइजेज
अमहिया 133832878 155246138 मां लक्ष्मी इंंटरप्राइजेज
मनगवां 126991906 154115555 घनश्याम इंटरप्राइ.
हनुमना 102077334 116151551 मां लक्ष्मी इंटरप्राइ.
बैकुंठपुर 101006014 132317951 मां लक्ष्मी इंटरप्राइजेज
गुढ़ 98065861 — —
इटौरा 96348597 142151151.99 सत्यमेव ग्रुप
सिरमौर 92908244 115577999 सचिन शुक्ला
गोविंदगढ़ 81219940 97595222 घनश्याम इंटरप्राइजेज
छिजवार 79322611 111199999 सचिन शुक्ला
देवतालाब 76564515 97236951 मां लक्ष्मी इंटरप्राइजेज
चाकघाट 76118731 — —
नईगढ़ी 71553698 82086751 मां लक्ष्मी इंटरप्राइजेज
रायपुर कर्चुलियान 69307365 81111111.99 सत्यमेव ग्रुप
मनिकवार 64955814 — —
डभौरा 59830982 61112786 स्वागत कंस्ट्रक्शन
गढ़ 57671244 81252222 जीतेन्द्र कुमार मौर्ययम बरौली 41626791 48711111 आशीष जायसवाल
त्योंथर 38484996 —- —-
चौखंडी 35860526 44100000 जेबीजी इंटरप्राइजेज
कटरा 25965943 32800000 स्वामीशरण जायसवाल
योग 2610439254 2894814365