शुभांगी मुम्बई में शास्त्रीय गायन की शिक्षा मुम्बई विद्यापीठ के संगीत विभाग से प्राप्त कर रहीं हैं। उनकी मां शशि मिश्रा की माने तो बचपन से ही शुभांगी का रुझान संगीत व नृत्य के प्रति रहा, परिजनों ने भी शुभांगी को उसकी कला के प्रति प्रोत्साहित किया। शुभांगी ने बाल्यकाल से ही कई पुरस्कार अर्जित किए हैं तथा बहुत से कार्यक्रमों में सम्मानित हो चुकी हैं। शुभांगी अपनी सफलता का श्रेय अपनी मां सहित गुरुजनो को देती हैं, उनका कहना है कि वह अंतर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रस्तुति देकर जिले का नाम रौशन करना चाहती है और इसके लिए वह प्रयासरत हैं।
कई मंचों पर बढ़ाया मान
शुभांगी ने दैनिक जागरण प्रतिभा खोज 2007 सहित वर्ष 2009 में आयोजित अंतर्रष्ट्रीय लायंस क्लब, राष्ट्रीय बालश्री सम्मान, महिला एवं बाल विकास भोपाल द्वारा राज्य स्तरीय बाल प्रतिभा सम्मान, अंतर्राष्ट्रीय बालरंग प्रतियोगिता 2015, विंध्य महोत्सव रीवा मध्य प्रदेश 2015, पृथ्वी थिएटर मुम्बई 2019, गेटवे आफ़ इंडिया मुम्बई 2020, यूनेस्को एशिया प्रशांत पुरस्कार 2019( सांस्कृतिक विरासत संरक्षण के लिए), महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल सी.विद्यासागर राव की उपस्थिति में प्रदर्शन भी किया। भारत के उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू की उपस्थिति में राज्य निर्वाचन आयोग महाराष्ट्र द्वारा स्थापित पहला लोकतंत्र पुरस्कार 2019 जैसे अनेक बड़े मंचो पर आपने शिरकत की है।
०००००००००००००