सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। जहां एक तरफ सरकार बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ थीम पर काम कर रही है। वहीं दूसरी तरफ मप्र में बालिकाओं की स्कूलों की दूरियों का आंकड़ा चौका रहे हैं। केन्द्र सरकार को महिला एवं बाल विकास ने जो आंकड़े भेजे हैं, वह बेटियों की शिक्षा की दुर्दशा को दिखाती है। पिछले चार सालों में 11 से 14 आयु वर्ग की 2.17 लाख किशोरियों ने स्कूल जाने से तौबा कर ली है। कोविड काल में इनकी स्कूलों से दूरियां सर्वाधिक रही। हालांकि केन्द्र को भेजे गए रिकार्ड और जानकारी के बाद प्रशासन हरकत में आया लेकिन शाला त्यागी किशोरियों को वापस स्कूल तक नहीं ला पाया है। इन शाला त्यागी किशोरियों का वैरीफिकेशन सरकार कराने में लगी है लेकिन वह मिल ही नहीं रही हैं। यह मुद्दा विधानसभा में भी उठ चुका है। संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग द्वा अपने पत्र क्रमंाक/पोआ/19/275 भोपाल के माध्यम से राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग नई दिल्ली को 11-14 आयु वर्ग की शाला त्यागी बालिकाओं की जानकारी भेजी थी। राष्ट्रीय बाल अधिकार आयोग को महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया था कि 11 से 14 आयुवर्ग की 2 लाख 17 हजार 211 शाला त्यागी किशोरी बालिकाओं को चिन्हित कर उनमें से 1 लाख 71 हजार 365 बालिकाओं को पोषण आहार दे रहे हैं। इस रिपोर्ट ने पूरे सिस्टम की ही पोल खोल दी है। चार सालों के शाला त्यागी किशोरियों के आंकड़ों पर नजर डाले तो यह चौकाने वाले हैं। शैक्षणिक सत्र 2017 से 2019 तक तो हालात सामान्य ही थे लेकिन कोविड काल का समय कठिनाइयों भरा रहा। वर्ष 2019-20 और 2020-21 में सबसे अधिक किशोरियों ने स्कूलों की पढ़ाई बीच में ही छोड़ कर घर पर बैठ गई। कोविड के दौरान परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। इसका असर किशोरियों की पढ़ाई पर भी पढ़ा।
मप्र के जिलों में 11 से 14 वर्ष तक की शाला त्यागी छात्राओं की स्थिति
जिला 2017-18 2018-19 2019-20 2020-21
आगर मालवा 47 43 85 247
अलीराजपुर 560 515 261 733
अनूपपुर 83 76 135 220
अशोकनगर 113 105 198 313
बालाघाट 74 67 186 243
बड़वानी 621 572 578 1036
बैतूल 126 116 153 298
भिंड 137 126 87 344
भोपाल 254 233 70 917
बुरहानपुर 159 145 162 444
छतरपुर 181 166 273 314
छिंदवाड़ा 139 126 205 337
दमोह 102 93 248 317
दतिया 40 36 95 152
देवास 184 168 107 695
धार 484 444 449 906
डिंडौरी 93 86 126 291
गुना 219 201 164 520
ग्वालियर 230 212 170 340
हरदा 74 68 87 152
होशंगाबाद 74 67 80 252
इंदौर 381 350 248 512
जबलपुर 192 178 311 478
झाबुआ 712 654 241 1143
कटनी 132 122 233 338
खंडवा 259 239 301 485
खरगोन 434 399 589 869
मंडला 124 114 155 296
मंदसौर 73 66 241 786
मुरैना 236 218 197 558
नरसिंहपुर 35 32 149 155
नीमच 63 59 55 212
निवाड़ी — — 127 145
पन्ना 143 131 259 246
रायसेन 106 99 146 411
राजगढ़ 133 123 232 577
रतलाम 240 220 122 551
रीवा 240 221 375 714
सागर 175 160 419 529
सतना 180 167 359 495
सीहोर 108 98 207 315
सिवनी 52 49 99 165
शहडोल 116 104 248 279
शाजापुर 63 59 138 234
श्योपुर 264 244 201 304
शिवपुरी 166 152 155 687
सीधी 130 120 152 418
सिंगरौली 230 211 419 523
टीकमगढ़ 125 114 110 358
उज्जैन 152 138 418 403
उमरिया 75 68 179 168
0000000000