रीवा। नगर निगम द्वारा इंटर नेशनल खिलाड़ी कुलदीप सेन व मुकेश ऐंगल के साथ बड़ा मजाक किया गया है, ऐसा कहना इसलिए गलत नहीं होगा क्योंकि सुबह निगम अधिकारियों द्वारा इंटरनेशनल खिलाड़ी कुलदीप सेन सहित मुकेश एंगल को स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिए ब्रांड एम्बेंसडर बनाया गया वहीं इसकी खबर भी नगर निगम द्वारा सार्वजनिक कर दी गई लेकिन कुछ ही घंटो बाद नगर निगम अधिकारियों द्वारा यह जानकारी सार्वजनिक कर दी गई कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के लिए किसी को ब्रांड एंबेसडर नहीं बनाया गया है। नगर निगम अधिकारियों द्वारा प्रसारित की गई इस सूचना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है और इसको लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी शुरु हो गई है। कहा जा रहा है कि निगम अधिकारियों ने इंटरनेशनल खिलाड़ी के साथ बड़ा मजाक किया है। उनके द्वारा पहले बैनर पोस्टर बनवाए गए और कुलदीप सेन को ब्रांड एंबेसडर घोषित किया गया और अब इतने बड़े खिलाड़ी को ब्रांड एंबेसडर घोषित करने के बाद शाम को यह जानकारी सार्वजनिक कर दी कि किसी को ब्रांड एंबेसडर नहीं बनाया गया। नगर निगम अधिकारियों की इस कार्यप्रणाली की निंदा भी लोग कर रहे हैं। वहीं चर्चा यह भी है कि निगम अधिकारियों ने मनमानी यह नियम विरूद्ध तरीके से किया था जब उन्हें नियमों की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया और वह इस तरह से खंडन करने लगे। हालांकि हकीकत अब जो भी हो इतने बड़े खिलाड़ी को लेकर इस प्रकार से पहले ब्रांड एंबेसडर बताकर फोटो खीचाना और बाद में उसे ब्रांड एंबेसडर न होना बताने की बात को लेकर लोगो में काफी नाराजगी है।
०००००००००००
कुलदीप सेन को ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की खबर यहां देखें(क्लिक करें)…
READ ALSO- रीवा के अंतर राष्ट्रीय खिलाड़ी कुलदीप सेन को मिली शहर की बड़ी जिम्मेदारी, बनाया गया ब्रांड एंबेसडर…
READ ALSO-आप भी रील बनाने का सौख रखते हैं तो पहले यह खबर जरूर देंखे, यह गलती बिल्कुल न करें…
READ ALSO-Breaking: अवधेश प्रताप सिंह विवि में 116 पदो पर होगी भर्ती! जानिए कैसे और कब करना है आवेदन… I
READ ALSO-Rewa: 29 मिनट में हुआ बड़ा खेल, छिन गई इंटरनेशनल खिलाड़ी कुलदीप सेन की यह जिम्मेदारी…