रीवा। आयुष महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की बैठक विवेकानंद पार्क में दोपहर 12 बजे में आयोजित की गई, जिसमें समस्त आयुष महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण हेतु अध्यक्ष लीलावती कुशवाहा को एवं उपाध्यक्ष लीला तिवारी को, कोषाध्यक्ष विमला मिश्रा, सचिव संध्या सोनी, उप सचिव सुषमा दहायत, कार्यवाहक रेखा तिवारी को चुना। जिले के समस्त आयुर्वेद महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा गठन किया गया, जिसमें रीवा जिले के समस्त आयुष महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित उनकी मध्यप्रदेश शासन से यह मांग है कि उन्हें चतुर्थ श्रेणी में रखा गया है जो अन्याय है। क्योंकि उनकी योग्यता 12वीं पास एवं 1 साल का प्रशिक्षण लेकर भर्ती किया है।
कंपाउंडर भी 1 वर्ष का प्रशिक्षण एवं 12वीं पास हैं, उन्हें 2400 ग्रेड ग्रेड पे दिया जा रहा है। जबकि सामान्य योग्यता सामान प्रशिक्षण होते हुए भी मध्यप्रदेश शासन महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता को 1800 ग्रेड पे चतुर्थ श्रेणी में रखा गया है, जो अन्याय है। हम सब महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता आयुष शासन से मांग करते हैं कि हम लोगों को भी 2400 ग्रेड पे और तृतीय श्रेणी में शामिल किया जाए। जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाएंगी तब तक हमारी लड़ाई जारी रहेगी। मीटिंग में उपस्थित महिलाएं श्रीमती लीलावती कुशवाहा विमला मिश्रा राजेश्री
जयसवाल लीला तिवारी फूल कुमारी सुशीला देवी दुबे गायत्री सोनी संध्या सोनी
सुषमा सहायक करुणा तिवारी संतोषी को श्याम वती सविता साकेत नीलम मिश्रा
भावना मिश्रा कुसुमलता पटेल रीवा जिले की समस्त आयुष कार्यकर्ता स्वास्थ्य
कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
०००००००००००००००००