READ ALSO-Rewa: अब इन क्षेत्रों में बिना हेलमेट के घूम सकेंगे आप, नहीं कटेगा चालान! जानिए क्या है पूरी हकीकत…
रीवा। सेब ने सब्जी का रंग फीका कर दिया है। आलू और टमाटर के भले ही दाम आसमान छू रहे हो लेकिन सेव के कीमतों ने सबको चौका दिया है। 30 रुपए आलू और 60 रुपए किलो टमाटर मिल रहा है लेकिन सेब सिर्फ 20 रुपए किलो बिक रहा है। सस्ता सेब होने के कारण लोग जमकर सेहत बना रहे हैं। हालांकि सस्ते सेब का मजा चंद दिन और मिलने वाला है। इसके बाद दाम बढ़ जाएंगे। फलों में सेब सबसे खास रहा है। सेब सेहत के लिए अहम होता है। इसका दाम भी इसे खास ही बनाता है। ऑफ सीजन में यह 200 से 300 रुपए किलो तक बिकता है लेकिन हाल फिलहाल सेब का रंग उतरा हुआ है। जम्मू कश्मीर में हुए बम्पर उत्पादन ने हर व्यक्ति की पहुंच तक इसे पहुंचा दिया है। गरीब भी सेब का खूब मजा ले रहा है। आलू और टमाटर से भी कम कीमत में सेब मिल रहा है। सेब की कीमत में सब्जियां नहीं मिल रही हैं। यही वजह है कि लोग इस मौसम में सेब का जमकर लुत्फ उठा रहे हैं। मंडी में कश्मीर से आने वाले सेब की बम्पर आवक बनी हुई है। हर दिन कई ट्रक उतर रहे हैं। सेब के दाम भी 20 रुपए प्रति किलो से शुरू हो जाते हैं। उनके स्वाद और रंग के हिसाब से इनके दाम भी हैं। इस समय बाजार में चारों तरफ सेब ही सेब नजर आ रहा है। ठेले से लेकर दुकानों तक में इसी की बहार है।
READ ALSO-Big Breaking: पूर्व पार्षद को अस्पताल में लड़कियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा…
इसलिए भी कम है दाम
जम्मू कश्मीर में इस मर्तबा सेब का खूब उत्पादन हुआ है। सेब के उत्पादन के साथ ट्रांसपोर्टेशन में बदलाव भी इसके दाम में कमी का कारण है। पहले जम्मू कश्मीर से सेब दिल्ली की मंडी पहुंचता था। यहां से व्यापारी सेब खरीदकर लाते थे। इसके कारण दाम बढ़ जाते थे। अब जम्मू कश्मीर से सीधे ही माल रीवा तक पहुंचता है। इसके कारण दाम में 20 से 25 रुपए तक की कीम आ गई है। यही वजह है कि सेब आम से खास हो गया है।
READ ALSO-प्रिन्स होटल में पुलिस की रेड! बंद कमरे में आपत्तिजनक हालत में मिले 8 युवक-युवती…
रीवा में हुई शुरुआत…
15 दिन और ऐसे ही मिलेगा
फिलहाल सस्ते सेब का मजा कुछ दिन ही मिल पाएगा। त्योंहारों के खत्म होते ही इसके दाम भी बढऩे लगेंगे। जम्मू कश्मीर से अभी 3, 4, 5 नंबर के सेब आ रहे हैं। 1 नंबर और 2 नंबर का सेब स्टोरेज में है। इसकी सप्लाई 15 दिन बाद शुरू होगी। जब यह सेब मार्केट में आएंगे तो वापस से इसके दाम खास हो जाएंगे।
READ ALSO-Big Breaking: पूर्व पार्षद के बाद अब पुलिस से भिड़ी लड़कियां, जमकर की धक्का-मुक्की और तोडफ़ोड़…
फिलहाल इतनी सस्ती सब्जी भी नहीं है
इस समय सेब के दाम ने सब्जियों को भी मात दे दी है। 20 रुपए से कम दाम पर कोई सब्जी नहीं मिल रही है। आलू भी 30 रुपए प्रति किलो मिल रहा है। टमाटर के दाम आसमान पर हैं। 60 से 80 रुपए किलो बिक रहा है। लौकी और कद्दू तक 25 से 30 रुपए किलो हैं। ऐसे में सेब ने ही महंगी सब्जियों के स्वाद पर मिठास घोले हुए हैं।
वर्सन…
इस साल सेव का उत्पादन अधिक हुआ है। जम्मू कश्मीर से माल सीधे रीवा पहुंच रहा है। इसके कारण भी रेट कम है। 15 दिनों तक सेव के दाम कम ही रहेंगे। इसके बाद बढ़ेंगे।
लखपति कछवाह
पूर्व सब्जी मंडी अध्यक्ष, करहिया रीवा