सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। अवैध संबंधों की जानकारी होने व शक के चलते बड़ी बड़ी वारदातों को आरोपी अंजाम दे जाते है। ऐसे कई मामले प्रकाश में आ चुके है। हाल ही में एक मामला इन दिनों चर्चाओं में है जो देश की एक बड़ी पार्टी के महिला नेत्री से जुड़ा हुआ है। हालांकि इस संबंध में कोई शिकायत नही होने से किसी प्रकार की कोई कानूनी दखल नही हुई है लेकिन जो भी इसके प्रत्यक्ष दर्शी थे उन्होंने इस मामले को रोशनी की तरह फैला दिया है। जिससे मामले को लेकर लोंगो के बीच जमकर चर्चाएं हो रही है। बताया गया कि देर रात हुई इस घटना के बाद से हड़कंप मचा हुआ है।
क्या है मामला…
जानकारी के मुताबिक शहर के वार्ड क्रमांक 2 पुष्पराज नगर में पूर्व पार्षद के घर के नजदीक रहने वाली देश की एक बड़ी पार्टी की महिला नेत्री का दावा करने वाली एक महिला के पति से विवाद का मामला चर्चाओ में है। चल रही चर्चाओ के अनुसार महिला नेत्री का किसी अन्य से अवैध संबंध था! जिसकी जानकारी उसके पति को किसी फ़ोटो के माध्यम से हुई, यह फोटो उसके मास्टर पति को मिल गई तो हड़कम्प मच गया। इसी बात को लेकर महिला नेत्री के पति को गुस्सा आया और दोनों के बीच विवाद होने लगा। चर्चा के अनुसार झगड़ा इतना बढ़ गया कि मास्टर पति महिला नेत्री को चक्कू लेके चौड़ा लिया। जिसके बाद महिला नेत्री घर से भाग खड़ी हुई और रोड में मौजूद लोंग यह तमाशा देखते रहे। हालांकि इसके बाद दोनों के बीच मे क्या हुआ इसकी कोई जानकारी सामने नही आई। लेकिन पति द्वारा महिला नेत्री का पीछा करते हुए बोली जा रही बातों से यह बाते चर्चा में हैं कि अवैध संबंध के चलते यह बड़ा विवाद हुआ। चर्चा के अनुसार यह घटना शुक्रवार देर रात की है।
विवादों से पुराना नाता
चल रही चर्चाओ के मुताबिक महिला नेत्री और उसके मास्टर पति का विवादों से पुराना नाता है। महिला नेत्री भी जहाँ देश की बड़ी पार्टी के उच्च शीर्ष पर बैठे नेताओ से संबंधों के चलते नेतागिरी का धौश जमाती रहती हैं वही पति भी अपनी मास्टरी को लेके विवादों में रहते हैं। वही अब अवैध संबंधों की बात को लेकर दोनों के बीच के विवाद को लेकर चर्चा हो रही है। बीच मे एक बड़े कार्यक्रम को लेके महिला नेत्री सुर्खियों में आई थी और वहीं कुछ नेताओं पर आरोप भी लगाने के मामले में वह सुर्खियों में थी।