READ ALSO-Rewa: कांग्रेस नेत्री को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, जानिए क्या है पूरा मामला…
रीवा। नगर निगम द्वारा की जाने वाली पेयजल सप्लाई का समय बदल दिया गया है, जनता को ठंड में पेयजल को लेकर हो रही समस्याओ के चलते नगर निगम आयुक्त मृणाल मीना द्वारा बड़ा निर्णय लिया गया है। अब पेयजल की सप्लाई नगर निगम द्वारा पुराने समय में नहीं की जाएगी, इसके लिए नया समय निर्धारित किया गया है।
READ ALSO-नाबालिक लड़की ने इंस्ट्राग्राम में डाला अपनी आत्महत्या का लाइव वीडियो, भोपाल तक मचा हड़कंप…
बता दें कि अभी तक नगर निगम द्वारा सुबह 6 बजे से पानी की सप्लाई दी जाती थी लेकिन अब 6.30 बजे पानी की सप्लाई की जाएगी। वहीं शाम को 6 बजे सप्लाई होती थी लेकिन अब ठंड के चलते 5.30 बजे शाम को पानी की सप्लाई की जाएगी। बता दें कि निगमायुक्त मृणाल मीना द्वारा यह निर्णय जनहित में लिया गया है। जिस पर नगर निगम की पेयजल शाखा द्वारा अमल भी कर दिया गया है।
००००००००००००००