रीवा। वार्ड क्रमांक 15 के पूर्व पार्षद व नगर निगम चुनाव में प्रदेश भर में सर्वाधित मतो से जीतने वाली वार्ड क्रमांक 15 पार्षद नीतू पटेल के पति अशोक पटेल झब्बू को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। झब्बू को नगरीय निकॉय प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष बनाया गया है,
इस संबंध में आदेश जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष नगरीय निकॉय प्रकोष्ठ अभय वर्मा ने कहा है कि मप्र कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सहमति व महामंत्री प्रभारी समस्त प्रकोष्ठ जेपी धनोपिया के अनुमोदन पर रीवा में अशोक पटेल झब्बू को नगरीय निकॉय प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। बता दें कि अशोक पटेल के जिला अध्यक्ष होने पर नगर निगम महापौर अजय मिश्रा बाबा, एमआईसी सदस्य धनेन्द्र सिंह बघेल, स्वतंत्र शर्मा, वरिष्ठ पार्षद रहे रामप्रकाश तिवारी डैडू, डॉ.रमा दुबे सहित कांग्रेस पार्षदों व कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी हैं।
०००००००००