सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी नगर में नव वर्ष का स्वागत अभिनंदन सनातन परंपराओं के अनुसार किया जाएगा। 1 जनवरी 2023 को स्थानीय साईं मंदिर परिसर में नव वर्ष के उपलक्ष में महा आरती का भव्य आयोजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नव वर्ष पर आयोजित की जाने वाली महा आरती इस वर्ष अपने 8 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। आज महा आरती के संबंध में स्थानीय साईं मंदिर परिसर में कोर टीम की एक बैठक आयोजित की गई जिसमें 2023 की महाआरती कोो भव्य एवं ऐतिहासिक बनाने का संकल्प सभी सदस्यों के द्वारा लिया गया। तत संबंध में जानकारी देते हुएु महा आरती के संचालक ज्योतिर्विद राजेश साहनी ने बताया कि नववर्ष पर साईं मंदिर प्रांगण में सायंकाल 4:00 बजे महाआरती का आयोजन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।हमारा उद्देश्य नववर्ष का स्वागत अभिनंदन पाश्चात्य परंपराओं के अनुसार ना करते हुए हिंदू सनातन परंपराओं के अनुसार किया जाना है। उन्होंने बताया कि महाआरती के पश्चातनगर वासियों की मंगल कामनाओं को लेकर स्वस्तिवाचन, शांति पाठ के साथ सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। नव वर्ष के प्रथम दिन महा आरती मनुष्य के जीवन में आने वाली सभी प्रकार की विध्न बाधाओं का नाश करती है, तथा एक सकारात्मक ऊर्जा के संचार के साथ नव वर्ष में प्रवेश करना संपूर्ण वर्ष को मंगलमय बनाता है।
संपन्न हुई कोर टीम की बैठक में निर्णय लिया गया की महाआरती के पश्चात साईं मंदिर परिसर में भजन संध्या आयोजित की जाएगी तथा सभी श्रद्धालुओं के लिए टीम की ओर से प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था होगी। एलईडी स्क्रीन पर कार्यक्रम के सीधे प्रसारण की व्यवस्था भी की जा रही है। कोर टीम के सभी सदस्यों ने नगर वासियों से 1 जनवरी 2023 को सायंकाल 4:00 बजे महा आरती में सम्मिलित होने की अपील की है। बैठक में मुख्य रूप से संयुक्त मंदिर के प्रमुख पुजारी बाबा मनसुखलाल जी ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय धमीजा, आचार्य नरोत्तम मिश्र शास्त्री, अनिल त्रिपाठी, विवेक महिंद्रा, अजय ताम्रकार,अकलंक जैन, सुशील पांडे, मनिंदर सिंह, अनूप दुबे, अश्वनी सिंह, आशीष रणदेव, धर्मेंद्र कुशवाहा, सनी चांदवानी, अभिषेक शुक्ला, मणिराज सिंह इत्यादि सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।