रीवा। कलेक्टर मनोज पुष्प ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रो में मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह की तिथियां निर्धारित कर दी गयी हैं। निर्धारित तिथियों में मुख्यमंत्री कन्या विवाह का आयोजन प्रारंभ करें। उन्होंने बताया कि नगर पालिक निगम रीवा, नगर पंचायत गोविंदगढ़ एवं जनपद पंचायत रीवा द्वारा संयुक्त रूप से 26 नवम्बर एवं 6 फरवरी को सामूहिक कन्या विवाह आयोजित किया जायेगा। नगर पंचायत गुढ़ में 3 दिसंबर एवं 8 फरवरी, नगर पंचायत मनगवां में 4 दिसंबर एवं 10 फरवरी को सामूहिक कन्या विवाह आयोजित किया जायेगा। कलेक्टर ने बताया कि नगर पंचायत मनगवां एवं जनपद पंचायत गंगेव में 4 दिसंबर एवं 10 फरवरी को, नगर पंचायत नईगढ़ी एवं जनपद पंचायत नईगढ़ी में 14 दिसंबर एवं 12 फरवरी को, नगर पंचायत हनुमना एवं जनपद पंचायत हनुमना में 17 जनवरी एवं 15 फरवरी को सामूहिक कन्या विवाह आयोजित होगा। उन्होंने नगर पंचायत मऊगंज एवं जनपद पंचायत मऊगंज में 18 जनवरी एवं 16 फरवरी को, नगर पंचायत त्योंथर, जनपद पंचायत त्योंथर और नगर पंचायत चाकघाट में संयुक्त रूप से 19 जनवरी एवं 17 फरवरी को, नगर पंचायत डभौरा में 25 जनवरी एवं 27 फरवरी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह आयोजित होगा। कलेक्टर ने बताया कि नगर पंचायत सिरमौर, नगर पंचायत बैकुण्ठपुर और सेमरिया में 30 जनवरी एवं 28 फरवरी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह एवं निकाह आयोजित किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनपद पंचायत रायपुर कर्चुलियान में 3 दिसंबर एवं 8 फरवरी को, जनपद पंचायत जवा में 25 जनवरी और 27 फरवरी को मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम आयोजित होगा।
०००००००००००००००००
READ ALSO-रीवा में कोटा खोलना है तो यहां ले पूरी जानकारी, आवेदन 16 नवंबर तक…
READ ALSO-Rewa: फिर वॉयरल हुआ मऊगंज विधायक का वीडियो, जानिए अब क्या हुआ…