सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now
रीवा। संजय गाँधी अस्पताल में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष सहित अन्य से साथ मारपीट मामले में हुई जाँच में बड़ा खुलासा हुआ है. मीडिया सूत्रों की मानें तो मंडल उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा के साथ मारपीट करने वाले सिक्योरिटी गार्ड पहले से ही विवादित रहे हैं। आए दिन लोगों के साथ मारपीट करते आ रहे थे। इन्हें अस्पताल प्रबंधन का भी सह मिला हुआ था। सूत्रों की मानें तो दो दिन पहले भी सीधी से एक युवक संजय गांधी अस्पताल आया था। उसे चोर बनाकर सिक्योरिटी गार्डों ने जमकर पीटा था। हालांकि बाद में मामले को दबा दिया गया था।
READ ALSO-बिगड़े बोल: भाजपा के नेता अपने बेटियों की शादी मुसलमान से करते हैं, उन्हें अपना दमाद बनाते हैं!…
वहीँ संजय गांधी अस्पताल के सीएमओ डॉ अलख प्रकाश बुरी तरह से फंस गए हंै। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष की पिटाई मामले में अमहिया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दो सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। वहीं मारपीट में शामिल 5 अन्य को भी शामिल किया गया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि भाजपा के दीनदयाल मंडल उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा पिता रामलाल मिश्रा निवासी इन्द्रानगर अपने एक साथी पुष्पराज सिंह बदौडिय़ा के साथ शुक्रवार की रात को संजय गांधी अस्पताल पहुंचे थे। सर्जरी विभाग में उनके मित्र रामायण रावत की पत्नी भर्ती थी। उन्हें खून चढ़ाया जाना था।
संजय गांधी अस्पताल में ब्लड नहीं था तो वह बाहर से खून लेकर पहुंचे थे लेकिन उसे चढ़ाया नहीं जा रहा था। इसी बात को लेकर वह सीएमओ के पास पहुंचे थे। इसी बात पर बहस हो गई। डॉक्टर बाहर का खून चढ़ाने से इंकार कर रहे थे। नीरज मिश्रा के साथ इसी का वीडियो बनाने लगे। इसी बात पर मामला बिगड़ा और सीएमओ डॉ अलख प्रकाश के इशारे पर सिक्योरिटी गार्ड दोनों पर टूट पड़े। बंद कमरे में जमकर पिटाई की गई। पुष्पराज सिंह भदौरिया की गर्दन मरोड़ कर मोबाइल छींनने की कोशिश की गई। वहीं बिना डे्रस के मौजूद लोगों ने नीरम मिश्रा को लात घूसों से मारा गया। वह चिल्लाते रहे कि हार्ट का आपरेशन हुआ है लेकिन फिर भी उन पर सिक्योरिटी गार्ड और डॉक्टरों को दया नहीं आई। इस मामले में पीडि़त नीरज मिश्रा ने रविवार को थाना पहुंच कर मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने शिकायत पर दो सिक्योरिटी गार्ड पर मामला दर्ज किया है। एफआईआर में अन्य लोगों को भी शामिल किया गया है। वीडियो में जो भी मारपीट करते नजर आ रहे हैं। उसी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसमें डॉ अलख प्रकाश में फसेंगे।
READ ALSO-शिवराज सरकार के मंत्री का ‘खुलासा’!… रीवा के राजा तो शराब पीकर नशे में धुत्त रहते थे….
सोने की अंगूठी छीनने का आरोप
पीडि़त नीरज मिश्रा ने अमहिया थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि मारपीट के दौरान सिविल डे्रस में मौजूद युवक ने मारपीट की। हाथ में सोने की अंगूठी थी उसे भी मारपीट कर छीन लिया गया। शिकायत में सीएमओ डॉ अलख प्रकाश पर गंभीर आरोप लगाए गए। आरोप में कहा गया कि सीएमओ डॉ अलख प्रकाश के इशारे पर भी उनके साथ मारपीट की गई है

READ ALSO-रीवा नगर निगम में 130 पदों पर होगी नियुक्तियां! जानिए क्या है प्रक्रिया…
खून ही बन रहा विवाद की वजह
संजय गांधी अस्पताल में खून ही विवाद की वजह बन रहा है। संजय गांधी अस्पताल में मरीजों के परिजनों को ब्लड नहंीं मिलता। इसके कारण वह बाहर से खरीद कर लाते हैं। बाद में इस ब्लड को मरीजों को नहीं चढ़ाया जाता। बाहर से ब्लड लेकर आने वाले कई मरीजों के परिजनों के साथ अस्पताल में मारपीट की जा चुकी है। बाहर के ब्लड बैंकों से लाए जाने वाले खून को यहां के डॉक्टर वैलिड ही नहीं मानते। ऐसे में एसजीएमएच के ब्लड बैंक के अलावा संचालित ब्लड बैंक की वैधता की भी जांच होनी चाहिए। ऐसे ब्लड बंैक को बंद कराने की कार्रवाई की जानी चाहिए। इससे इस तरह के विवाद पर रोक लग सके।
वर्सन…
दो सिक्योरिटी गार्ड के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया गया है। सीएमओ डॉ अलख प्रकाश के खिलाफ शिकायत की गई है। सीएमओ के इशारे पर ही मारपीट के आरोप लगाए हैं। एफआईआर में अन्य लोग शामिल हैं। जांच में सभी दायरे में आएंगे।
दीपक तिवारी
थाना प्रभारी, अमहिया रीवा
००००००००००००००००००००