रीवा। जिला शिक्षा केन्द्रों में जिला परियोजना समन्वयक के रिक्त पद पर पदस्थ करने के लिए भोपाल में परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें 29 प्राचार्य और व्याख्याता पास हुए हैं। इन दावेदारों का इंटरव्यू 10 नवंबर को भोपाल में होगा। जो पास होगा उसे जिला सम्हालने का मौका मिलेगा। ज्ञात हो कि डीपीसी पद की पूर्ति के लिए सर्व शिक्षा अभियान मिशन अंतर्गत आवेदन मांगे गए थे। इसके लिए रीवा जिला के कई प्राचार्य और व्याख्याताओं ने आवेदन किया था। इनकी परीक्षा भोपाल स्थिति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित की गई थी। परीक्षा 27 अक्टूबर को आयोजित हुई। परीक्षा के बाद पास हुए अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी कर दी गई है। इसमें 29 अभ्यर्थी पास हुए हैं। इन सभी को 10 नवंबर को राज्य शिक्षा केन्द्र में साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है। साक्षात्कार के बाद डीपीसी का चयन होगा
ये हैं दौड़ में शामिल
परीक्षा में 29 शिक्षक और प्राचार्य पास हुए हैं। इसमें व्याख्याता अजय कुमार गुप्ता, अमर नाथ सिंह, अरुण शंकर पाण्डेय, डॉ असगर हुसैन खान, डॉ आशीष भारती, अशोक कुमार त्रिपाठी प्राचार्य, आशुतोष कुशवाह, देवकर्ण मिश्र, दिनेश कुमार मानकर, गिरीश कुमार मिश्रा प्राचार्य, महेश कुमार बघेल, महेन्द्र प्रताप सिंह सेंगर, मुकेश कुमार द्विवेदी, परशुराम त्रिपाठी, प्रदीप कुमार जैन, डॉ प्रेमलाल मिरा प्राचार्य, राहुल शर्मा, प्राचार्य राजेन्द्र सिंह सिप्रे, राजेश कुमार तिवारी, रमेश प्रसाद लखेर, रामलखन शुक्ल, रविन्द्र सिंह तोमर, ऋषि कुमार शर्मा, संजीव कुमार शर्मा, सीमा गुप्ता, डॉ श्याम बिहारी ओझा, सुदामा लाल गुप्ता प्राचार्य, व्योमेश शर्मा, योगेश शर्मा शामिल हैं।
०००००००००००००००