भोपाल। आगामी विधानसभा चुनाव को लेके कांग्रेस ने परिवर्तन शुरू कर दिए हैं। हाल ही में NSUI के प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी को पद से हटा दिया गया था। जिसके बाद अब प्रदेश भर की NSUI के जिला अध्यक्षो को पद से हटा दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष के पद की जिम्मेदारी के लिए निर्धारण कर दिया गया लेकिन अब इन जिला अध्यक्षो की कुर्सी पर आगामी 17 मई से होने वाले सदस्यता अभियान के तहत प्रदेढ़ भर में निर्धारण किया जाएगा। बता दें कि राष्ट्रीय सचिव नीतीश गौर ने इस सम्बंध में आदेश जारी कर कहा है कि NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के निर्देशानुसार मप्र NSUI कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग किया जाता है। जिला अध्यक्षो की नियुक्ति सदस्यता अभियान के माध्यम से की जाएगी, सदस्यता अभियान 17 मई से प्रारंभ किया जाएगा। पूर्व में नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष कोविद ठाकुर, शिवराज यादव, वंदना मेहरा अपने पद का निर्वहन करते रहेंगे। बता दें कि कांग्रेस पार्टी द्वारा लिए जा रहे इस प्रकार के निर्णय के अलग अलग मतलब निकाले जा रहे हैं।
सभी ताजा खबरें पढ़ने के लिए कृपया जरूर जुड़े🙏
Join Now