
रीवा। द एप्पल ट्री एडुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी से जुड़े युवाओं द्वारा नुक्कड़ पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। शहर की अलग-अलग जगह पर यह पाठशाला विगत ७०० दिन से चल रही है, जिसके तहत संस्था के युवा गरीब बच्चों को उनकी बस्तियों में जाकर पढ़ा रहे हैं। गरीब बच्चों को नि:शुल्क पढ़ाने के लिए युवाओं द्वारा प्रोजेक्टर आदि का उपयोग भी किया जा रहा है। एक बच्चे की संख्या से शुरू हुई नुक्कड़ पाठशाला में बच्चों की संख्या ४०० तक पहुँच गई है। टीम के सदस्य घर से मिलने वाले अपने मासिक जेब खर्च से बचत करते हुए गरीब असहाय बच्चों के शिक्षा को दे रहे हैं।
nn
nn
nn
सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर सिंह ने बताया कि मेरी जानकारी में रीवा की यह इकलौती संस्था है, जो बिना किसी प्रशासनिक सहायता के अपने शिक्षा का रथ उसके कार्यकर्ताओं के निजी कोष के द्वारा संचालित रही है। नि:शुल्क शिक्षा के इस पावन कार्य को प्रसून मिश्रा, शिवम द्विवेदी, दलजीत सिंह, आलोक मिश्रा, सागर तिवारी पूर्ण कर रहे हैं। गरीबों को शिक्षा दे रही नुक्कड़ पाठशाला के सदस्य शिक्षक प्रसून मिश्रा ने बताया कि वो लोग अपने अध्ययन के कार्य से शहर में निकल रहे थे, तभी उनकी नजर सड़क में भटक रहे कुछ गरीब बच्चों पर पड़ी और मन मे विचार आया कि इनकी शिक्षा और समझदारी के लिए एक प्रयास हमें भी करना चाहिए।
nn
nn
nn
फिर अपने पूर्व साथी प्रदीप तिवारी एवं अन्य के साथ योजना बना कर शुरुआत की गई। धीरे-धीरे यह योजना अब सफल होती नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि शहर के जिम्मेदार नागरिक के तौर पर सुधीर सिंह, दीनबंधु पाण्डेय, चंदन बाली, शुभम मिश्रा, अमित गौतम, प्रतीक मिश्रा, विभूमणि त्रिपाठी, हिमांशु गौर, प्रवीण सिंह, अम्बर पाण्डेय, अनुभव सिंह, प्रदीप तिवारी, चित्रांश खरे, राजमणि तिवारी ने हमे समय समय मे मार्गदर्शन प्रदान किया तथा संस्था के संरक्षण की जिम्मेदारी भी सम्हाल रहे हैं।
n०००००००००००