सतना। सोशल मीडिया पर रील बनाना एक युवक को महंगा पद गया। रेल बनाने के लिए वह मालगाड़ी की छत पर चढ़ और 25k लाइन की चपेट मे आ गया। घटना से हड़कंप म गया और युवक बुरी तरह झुलस गया। इसके बाद युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया जहा से उस जबलपुर रेफर कर दिया गया है। युवक की हालत गंभीर है। मिली जानकारी के मुताबिक सतना रेलवे स्टेशन के यार्ड में रविवार की शाम हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने के बाद से एक युवक बुरी तरह झुलस गया। युवक की पहचान जोगेंद्र बुनकर पिता राम सुरेश बुनकर के रूप मे की गई है। बताया गया की युवक शोसल मीडिया मे अपलोड करने के लिए रील बनाने के लिए ट्रेन की छत पर चढ़ा था इसीबीच वह ट्रेन की ऊपर से गुजर रहे तारों में दौड़ रहे हाई वोल्टेज करंट ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जोगेंद्र करंट के चपेट में आकर जलने और तड़पने लगा। कुछ ही सेकेंड के अंदर वह धड़ाम से रेलवे ट्रैक पर आ गिरा। वह बुरी तरह झुलस चुका था। बताया जाता है कि रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरने वाली बिजली की इन तारों में 25 हजार वोल्ट का करंट दौड़ रहा था। बताया गया कि घटना की जानकारी रेलवे प्रबंधन को हुई तो बचाव कार्य शुरू हो गया। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
READ ALSO-आप भी रील बनाने का सौख रखते हैं तो पहले यह खबर जरूर देंखे, यह गलती बिल्कुल न करें…
READ ALSO-Breaking: अवधेश प्रताप सिंह विवि में 116 पदो पर होगी भर्ती! जानिए कैसे और कब करना है आवेदन… I
READ ALSO-Rewa: 29 मिनट में हुआ बड़ा खेल, छिन गई इंटरनेशनल खिलाड़ी कुलदीप सेन की यह जिम्मेदारी…