READ ALSO- नजमा बेगम अब रीवा की महापौर! जानिए कैसे हुआ यह सब…
रीवा। शहर में अपराधी बेखौफ हो गए हैं, तरीके भी अब ऐसे हैं जो समझ से परे हैं। हॉयर एजुकेशन एडी के घर में जबरन घुसकर उनके साथ मारपीट की गई, इतना ही नहीं जान से मारने की धमकी दी गई व उनके घर के कीमती हरे-भरे वृक्ष काट लिए गए, इस काम को उनके पड़ोसी ने नगर निगम इंजीनियर की मदद से किया है ऐसा आरोप उनके द्वारा लगाया गया है। उन्होंने एसपी को दिए गए शिकायती पत्र में लिखा है कि उनके घर में डकैती डाली गई है। विंध्य वाणी न्यूज सबसे पहले आपको यह खबर दिखा रहा है।
क्या है मामला…
एसपी नवनीत भसीन को दी गई शिकायत में एडी उच्च शिक्षा डॉ.पंकज श्रीवास्तव ने बताया है कि बीते 11-10-2022 को रीवा नगर निगम के उपयंत्री आए और उनके साथ करीब आधा दर्जन से अधिक लोग थे, उनके साथ उनका पड़ोसी रमानिवास शर्मा भी थे। इन सभी ने उनके घर में जबरन प्रवेश किया और उनके घर के अंदर तोड़-फोड़ की गई, इतना ही नहीं दो हरे-भरे वृक्ष जो कि बाउंड्री के अंदर थे उनको काट दिया गया। जो बेसकीमती वृक्ष की श्रेणी में आते हैं। इन वृक्षों को वह अपने साथ ले गए। उनके बिजली के तार तोड़ दिए गए और मीटर तक उखाड़ दिया गया। बताया है कि उनके साथ झूमाझटकी की गई। जान से मारने की धमकी भी दी गई। अरोप है कि घर में घुसकर रखा हुआ समान भी ले गए।
READ ALSO-यह कौन सी राजनीति! मैदान में बल्ला थाम बैठे जनप्रतिनधि, देखिए कौन-कौन खेल रहा…
कानून व्यवस्था के हाल…
आपको बता दें कि एडी डॉ.पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि वह घर में अकेले रहते हैं, उनकी जान को खतरा भी है, वह विभाग के एक बड़े पद की जिम्मेदारी संभाल रहें है जिसमें वह व्यस्त भी रहते हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन द्वारा शिकायत के बाद अभी तक उक्त आरोपियों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है। जो समझ के परे हैं। जबकि समान थाना सहित एसपी नवनीत भसीन के पास मामले की शिकायत है, इधर निगम आयुक्त मृणाल मीना को भी उन्होंने जानकारी दी है। समझ में अब यहनहीं आ रहा है कि एक उच्च अधिकारी के घर घटी इस घटना की शिकायत के बाद भी जब कोई कार्यवाही नहीं हुई तो आम जन का क्या हाल होगा।
००००००००००००
READ ALSO- अवधेश प्रताप सिंह विवि ने समाप्त ही इन दो कॉलेजों की संबद्धता, छात्रो के भविष्य पर संकट…