रीवा। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 के परिणाम में नगर निगम की रैकिंग में टेक्रीकल गलती थी, निगम को ओडीएफ प्लसप्लस की जगह ओडीएफ के मात्र 200 नंबर दिए गए थे जबकि नगर निगम को 600 नंबर मिलने चाहिए थे। जिसके चलते नगर निगम को देश भर में 75वां स्थान मिला था लेकिन मामले को लेकर नगर निगम आयुक्त मृणाल मीना ने तत्काल गंभीरता दिखाते हुए सर्वे दल के साथ बात की गई। जिसके बाद निगम के टोटल स्कोर में सुधार कर दिया गया है।
हम आपको बता दें कि पहले नगर निगम को कुल 4451 नंबर दिए गए थे, अब यह नंबर 4851 हो गए हैं। नगर निगम अधिकारियों को नंबर अपडेट होने की जानकारी दे दी गई है। बता दें कि वर्तमान में देश भर में जामनगर का 4855 अंको के साथ 54वां स्थान है वहीं 4798 स्कोर के साथ शिमला का 56वां स्थान है इसलि नगर निगम को 4850.86 स्कोर के साथ 55वां स्थान दिया गया है।
हालांकि यह पोर्टल में अभी शो नही हो रहा है जल्द ही इसे अपडेट कर दिया जाएगा। वहीं हम आपको बता दें कि अब रीवा नगर निगम संभाग के सतना नगर निगम को पीछे छोड़ 10 पॉयदान आगे आ गया है। वहीं अभी थ्री स्टॉर मिलने की भी संभावना जताई जा रही है। इसको लेकर अधिकारी बात कर रहे हैं। बता दें कि निगम आयुक्त मृणाल मीना के प्रयासों के बाद इस परिणाम में जल्द से जल्द सुधार हुआ है।
यहां यह बात खास है कि वर्ष 2018 में निगम को 49वां स्थान मिला था, इसके बाद वर्ष 2019 में 75वां, वर्ष 2020 में 116वां व 2021 में 93वां जिसके बाद अब तीन साल बाद रीवा ननि 55वां स्थान पर आया है। थोड़ी मेहनत और होती तो नगर निगम टॉप-50 में शामिल हो जाता। बता दें कि नगर निगम आयुक्त मृणाल मीना द्वारा अभी से स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर लगातार समीक्षा की जा रही है, इसके अलावा नवाचार करने को लेकर मंथन किया जा रहा है। जिस प्रकार से सक्रियता से कार्य हो रहें है उससे यह कहना गलत नहीं होगा कि अगले वर्ष टॉप-30 में शहर आएगा।
०००००००००००००००००००००